24hnbc बिलासपुर संभाग की राजनीतिक विरासत में भाजपा-कांग्रेस ने किया अनदेखा, रहेन रख दिया दुर्ग के पास
Tuesday, 26 Mar 2024 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 27 मार्च 2024।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक निष्ठावान कार्यकर्ता जगदीश कौशिक ने बिलासपुर शहर कांग्रेस दफ्तर के बाहर धरना दे दिया है। बोदरी नगर पंचायत के निर्वाचित अध्यक्ष रहे, धरना स्थल पर ही उन्होंने अपने अनशन के बारे में अपनी हस्तलिपि में लिखा है। मेरी तपस्या में क्या कमी रही है जो मुझे बिलासपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी नहीं बनाया गया। पार्टी हाई कमान समाधान करें।
26 की देर शाम जब कांग्रेस की लोकसभा प्रत्याशियों की सूची निकली तो बिलासपुर लोकसभा का प्रत्याशी दुर्गा के भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को बनाया गया तभी यह स्पष्ट था कि बिलासपुर में किसी न किसी ईमानदार कांग्रेसी कार्यकर्ता का स्वाभिमान तो चोट खाएगा ही। जगदीश कौशिक जो धरने पर बैठे हैं हमेशा संगठन के लिए ईमानदारी से काम करते हैं वे जब भी किसी भेदभाव का शिकार होते हैं तो असहमति व्यक्त करने से चूकते नहीं, काफी वर्ष पहले वे भाजपा में थे और उसे समय उन्होंने अपनी ही विधानसभा क्षेत्र बिल्हा के कद्दावर नेता धरमलाल कौशिक के आवास के बाहर भी धरना दे दी थी। इस लोकसभा चुनाव में बिलासपुर संभाग की अस्मिता को दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों ने दुर्गा के पास रहेन रखने में कोई शर्म नहीं की भाजपा ने दुर्ग की सरोज पांडे को कोरबा की प्रत्याशी बनाया तो कांग्रेस ने प्रतिस्पर्धा में भिलाई के देवेंद्र यादव को बिलासपुर का प्रत्याशी बनाया।