24 HNBC News
24hnbc प्रदेश प्रभारी रात में सोए और सुबह उठकर उन्होंने कांग्रेस को बता दिया सक्रिय
Thursday, 21 Mar 2024 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 22 मार्च 2024।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट को लगता है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अब तक जैसा प्रदर्शन करती रही है इस बार के परिणाम चौंकाने वाले होंगे। वे लोकसभा चुनाव के बारे में बात कर रहे थे। हालांकि कांग्रेस ने विधानसभा के परिणाम में भी चौकया था। जब भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस तमाम उम्मीदों को नकारते हुए हार गई।
सचिन पायलट बिलासपुर में रात को सोने आए थे सुबह रायपुर जाने के पहले उन्होंने पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के सक्रिय होने की बात कही कल ही 21 मार्च की सुबह वे नियमित फ्लाइट से रायपुर पहुंचे थे और वहां से जांजगीर चुनाव प्रचार में चले गए। बिलासपुर में होटल मेरीएट में उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की रात को भी कांग्रेस के कई नेताओं ने होने से मुलाकात की 21 तारीख की दोपहर जिला ग्रामीण अध्यक्ष ने ईडी पर प्रेस वार्ता की थी और प्रदेश अध्यक्ष साथ में प्रभारी को यह संकेत दे दिया था कि कांग्रेस सक्रिय है। यदि सक्रियता का पैमाना पत्रकार वार्ता है तो बिलासपुर से कांग्रेस का प्रत्याशी स्थानीय हो या बाहरी कोई बड़ा चेहरा परिणाम परागत ही रहेगा। प्रदेश प्रभारी को अपने प्रदेश अध्यक्ष और उनकी लगातार हारने वाली टीम पर भरोसा है ऐसा भरोसा नारों के रूप में भूपेश को भी था। पत्रकार वार्ता के दौरान बिलासपुर कांग्रेस के नेताओं की गुटबाजी स्पष्ट दिखी। हारे हुए विधायकों को होमवर्क करके नहीं आए छात्रों के समान खड़े रहने की सजा दी गई।