24 HNBC News
2 महीने और 3 दिन के बाद बच्चें से अल्विदा हो गई, पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग मूकदर्शक क्यो मेरी पत्नी को मारने वाला हत्यारा कब होगा सलाखों के पीछे--कुलदीप आडिल
Saturday, 16 Mar 2024 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 16 मार्च 2024।
छत्तीसगढ़ के राजधानी में कुलदीप आडिल का परिवार इस तरह से बेबस लाचार और असहाय अपने आप को क्यों महसूस कर रहा है जानिए पूरी मामलों का विवरण--
 
 आडिल परिवार जिला बेमेतरा के नवागढ़ विकासखंड के छोटे से गांव बुंदेला का रहने वाला है जो 1 वर्ष पूर्व ही शादी किए थे और दिन की पत्नी के गर्भ में उनका बच्चा पल रहा था जब वह गर्भवती हुई तो उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था और जब बच्चों की धरती लोक में आने की तैयारी हुई तब उसे होना हॉस्पिटल लगाया गया जिला अस्पताल मुंगेली जहां पर डॉक्टर के द्वारा बच्चा को आने में देरी है यह बात की पुष्टि की गई मगर दर्द कम नहीं हुआ और दर्द ज्यादा बढ़ाने के असर को देखते हुए तत्काल आडिल परिवार के द्वारा श्री श्याम अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया जहां पर तत्काल ही नॉर्मल डिलीवरी हो गया और 7 फरवरी को बच्ची ने जन्म लिया दो दिन तक अस्पताल में रहने के बाद तीसरा दिन घर आदि परिवार आ गए। मगर घर में आडिल परिवार की पत्नी का घर में रहने पर हाथ पैर का सूजन होना दिखा, जिस पर घर वालों ने तत्काल सीएमसी रायपुर हॉस्पिटल में 28/02/2023 को भर्ती कराया जहां पर लगभग 12 दिन रहने के बाद भी कुछ नहीं होता दिखाई दिया जिस पर घर वालों ने तत्काल उसे खुशी हॉस्पिटल तिल्दा ले जाया गया और वहां पर सोनोग्राफी कराया गया इलाज जांच पड़ताल की गई जहां पर डॉक्टरों ने बताया कि महिला के हृदय में समस्या है जिसके कारण शरीर में पानी भर रहा है और वहां पर चार दिन रहने पर इलाज जारी रहा जहां पर उसे राहत मिली और शरीर का संतुलन ठीक अवस्था में हो गया तत्पश्चात वह घर आ गए मगर पुरे 8--10 दिन बाद समस्या फिर दिखाई देते हुए पेट में पानी भरना जिस पर वापस खुशी हॉस्पिटल आना हुआ जिस पर डॉक्टर ने इलाज किया फिर से उसे उस अवस्था में कराया गया मगर खुशी हॉस्पिटल के डॉक्टर ने बताया कि यह समस्या का इलाज ऑपरेशन है क्योंकि हृदय में समस्या के कारण इस तरह का समस्या उत्पन्न हो रहा है और इस ऑपरेशन करके ही स्वस्थ किया जा सकता है तो मेरे पहचान के श्री संकल्प हॉस्पिटल रायपुर वाले हैं जहां पर इसका सफल ऑपरेशन हो सकता है तो मैं रेफर कर देता हूं करके चिट्ठी बनाकर श्री संकल्प हॉस्पिटल रायपुर के नाम पर दे दिया गया इस तरह से दिनांक 10 अप्रैल 2023 को शाम 4:30 बजे संकल्प हॉस्पिटलमरीज के साथ परिजनों का पहुंचना हुआ मैनेजर के द्वारा संकल्प हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया मरीज को मगर वहां पर डॉक्टर उस समय उपलब्ध नहीं थे और स्टाफ के द्वारा बताया गया कि डॉक्टर साहब आएंगे तब इलाज जारी होगा तथा 8:30 के आसपास शाम को पति कुलदीप आडिल ने अपनी पत्नी को खाना खिलाने उद्देश्य हेतु जब उनके पास जाना हुआ तभी स्टाफ के द्वारा कहा गया कि आप चाहिए हम लोग खाना खिला देंगे उसके बाद आडिल का सीढ़ी से उतरना हुआ और उतर ही रहे थे कि अचानक फोन आया कि आपकी पत्नी बेहोश हो गई है तब पति का तत्काल वहां पर जाना हुआ और देखा कि वहां पर पत्नी हिल डुल भी नहीं रही थी एकदम शांत पड़ी हुई थी तभी पति को शक हो चुका था कि कुछ अप्रिय घटना घट चुकी है मगर ओपीडी में कार्य करने वाले स्टाफ के द्वारा कहा गया कि अभी बेहोश है और हम देख रहे हैं आप चिंता ना करें आप जाइए फिर भी पति का मन नहीं माना और थोड़ी देर बाद फिर से अंदर आना हुआ कपड़ा जो ढका हुआ था उसे निकालना हुआ तब देखा गया कि उनके गले में छेद हो चुका था खून का धब्बा दिखाई दे रहा था और कांख में पाइप लगा हुआ देखते हुए मानो महिला के पति का पैर से धरती है खिसक जाना हुआ और फिर रोना,चिल्लाना प्रारंभ हुआ मगर स्टाफ वालों ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है आप टेंशन ना लो चिंता मत करो अभी बेहोश है तब पीड़ित परिवार ने कहा कि जब यहां पर कोई डॉक्टर नहीं है तो आप लोग इलाज क्यों कर रहे हो ऑपरेशन तो डॉक्टर के आने के बाद बातचीत होने के बाद होगा मगर आप लोग ऐसा क्यों कर रहे हो मगर उसे वहां से निकाल दिया गया तब पति आडिल का तत्काल डीडी नगर थाना पहुंचना हुआ लगभग रात 10:00 बजे डीडी नगर थाने पर बैठे- बैठे दूसरे दिन तक बैठे रहे की तब डीडी नगर थाने से लगभग 20 घंटे के बाद डीडी नगर थाना से पुलिस वालों का जाना हुआ तब कहीं जाकर पंचनामा बना पोस्टमार्टम हुआ और जहां पर स्पष्ट रूप से दिखाई दिया कि महिला के गले में पाइप लगी हुई थी, कांख में छेद किया गया था पाइप लगाने हेतु और गले में छेद था इस तरह से यह प्रतीत हुआ की इलाज ओपीडी वालों ने ही चालू कर दिया था बगैर डॉक्टर के उपस्थिति के पूरे घटनाक्रम को लेकर आडिल परिवार सहमे हुए से थे और इतना लाचार और बेबस हो चुके कि वहां पर कुछ नहीं कर पाए और मृतक के पार्थिव शरीर को लेकर घर आ गए और बेमेतरा जिला नहीं पूरा अंत्योस्ठी कार्यक्रम दसगात्र तथा तेरही संपन्न हुआ उसके पश्चात कुलदीप आदिल ने दिनांक 25/04/2023 को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर,अति पुलिस अधीक्षक आमानाका थाना तथा डीडी नगर थाना पर आवेदन दिया मगर आवेदन का निराकरण नहीं देखते हुए दिनांक 8 मई 2023 को स्वास्थ्य मंत्री तक की एस सिंह देव के यहां आवेदन दिया गया जिस पर स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के संचालक को आवेदन भेजा गया जिस पर संचालक के द्वारा कार्यवाही प्रकरण को आगे बढ़ाने हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को भेजा गया और संचालक के द्वारा एक बार नहीं पुनः दूसरे बार भी स्मरण पत्र जारी किया गया मगर आज दिनांक तक भी किसी भी तरह का कोई प्रकरण का निराकरण नहीं हुआ।
 
( राघवेन्द्र सिंह )