24 HNBC News
24hnbc लोकसभा चुनाव के पूर्व पैदा हुआ संवैधानिक संकट
Saturday, 09 Mar 2024 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 10 मार्च 2024।
लोकसभा चुनाव की आचार संहिता घोषित होने के पूर्व ही भारत में संवैधानिक क्राइसिस पैदा हो गया। 9 मार्च की शाम विधि मंत्रालय के एक गजट नोटिफिकेशन में यह बताया गया कि केंद्रीय चुनाव आयोग (केचुआ) के एक आयुक्त ने इस्तीफा दे दिया उनके इस्तीफे पर को महामहिम ने स्वीकार भी कर लिया। इस तरह देश के चुनाव आयोग जहां तीन चुनाव आयुक्त होते थे एक ही चुनाव आयुक्त बचा। संविधान के आर्टिकल 324 के तहत चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति की जिम्मेदारी महामहिम की होती है और केचुआ में एक युक्त होने के बाद अब आचार संहिता की घोषणा अपने आप में संवैधानिक समस्या पैदा कर देगी।