24 HNBC News
24hnbc सहकारी विभाग दाल काली है, बरसों से जमे हैं इस कार्यालय के कर्मचारी/अधिकारी
Friday, 08 Mar 2024 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर,9 मार्च 2024।
किसी भी चुनाव के पूर्व 3 साल या उससे अधिक, अपने गृह जिले में पदस्थ सरकारी कर्मचारी/अधिकारियों का तबादला सामान्य नियम है। डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ही इस नियम से पर है। पिछले 6 माह से छत्तीसगढ़ में कमिश्नर से लेकर पटवारी तक बदले हैं रहे हैं। बिलासपुर में उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं का कार्यालय अब तक तबादले से बचा हुआ है। इस कार्यालय के कर्मचारी/अधिकारी के तबादले विधानसभा चुनाव के वक्त भी नहीं हुए और अभी लोकसभा चुनाव के वक्त भी नहीं हुए। कार्यालय में 10 सहकारी निरीक्षक सब को 3 साल से अधिक हो चुका है। उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं 2019 से पदस्थ बताई जाती है। इस विभाग का मतदाताओं को प्रभावित करने में सीधा संबंध है पूरी धान खरीदी में मंडी प्रबंधकों से उनके सीधे संबंध होते हैं मंडी प्रबंधक ही नेताओं, सरकारी कार्यक्रमों में भीड़ लाने का काम करते हैं कुछ मंडी प्रबंधक तो इतने प्रभावशाली हो गए हैं कि बिलासपुर से राजधानी तक मानव संसाधन की व्यवस्था करते हैं। ऐसे में इस विभाग के कर्मचारी/अधिकारियों का तबादला ना होना दाल काली की ओर इशारा करता है।