24 HNBC News
24hnbc गाठ से ना दे भूसी, बातों से देख खुशी
Tuesday, 05 Mar 2024 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 6 मार्च 2024।
ढ़पोर शंख, दन्त निपोर, जुमले बाज बांट रहा बातों का बताशा, बहानों की चल रही बयार ये कुछ लोकोक्तियां देश के केंद्र शासन और भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों पर ठीक बैठती है। सबके खाते में 15 लाख आएगा, 2 करोड़ नौकरी, बाद में दांत निपोर कर अत्यंत बेशर्मी के साथ उसे जुमला कह दिया, जब कभी भी भ्रष्टाचार का आरोप लगा तो उसे राष्ट्र सुरक्षा के नाम पर छुपाने की कोशिश की, राफेल का सच और पेगासस की जासूसी राष्ट्र सुरक्षा के नाम पर ढ़ाकी गई। बैंकों के डिजिटाइजेशन को अपना खिताब बताया। जनधन खातों की संख्या रोज शाम को 5:00 बजे बता दी पर एलेक्ट्रोलर बॉन्ड का सच बताने के लिए 115 दिन का समय मांगा। ऑक्सीजन की कमी कैसे हई नहीं बताया। ऑक्सीजन की कमी, मौत का आंकड़ा नहीं बताया, पलायन के समय रोड पर अपना जीवन समाप्त करने वालों का विवरण नहीं दिया, राष्ट्रीय सुरक्षा का गाना तो गाया पर जब चीन कितने भीतर घुसा है तो न घुसा है न घुसेगा कह कर काम चला लिया, महतारियों से वोट लेने के लिए 1000 रूपए की घोषणा की पर मणिपुर में माताओं के साथ खुली सड़क पर नग्न परेड पर मुंह में दही जमा लया। ऐसे अनगिनत उदाहरण हैं पकोड़ा को उद्योग का दर्जा देकर युवाओंको छला और अपने मित्र उद्योगपतियों का कर्ज रिटर्न ऑफ कर दिया। जिसकी भरपाई देश के सामान्य नागरिक करेंगे। ऐसी भ्रष्ट जनता पार्टी को विदाई करने का वक्त आ रहा है।