24 HNBC News
24hnbc.com कांग्रेस जीत सकती है बिलासपुर लोकसभा आवश्यकता है उचित प्रत्याशी देने की
Tuesday, 05 Mar 2024 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 5 मार्च 2024।
बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा अपने प्रत्याशी की घोषणा कर चुकी अब कांग्रेस की बारी है। एक दैनिक अखबार में बिलासपुर से सिंगल नाम बताया जा रहा है के बारे में स्पष्ट कहा जा सकता है कि यदि इन्हें टिकट मिला तो बिलासपुर लोकसभा में भाजपा के प्रत्याशी की सीधी टक्कर कांग्रेस से होगी ही नहीं.... राजनीति के जानकारों को यह पता है किस्सा नगर पालिक निगम चुनाव का है उस चुनाव में महापौर पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी रामशरण यादव ने और उनके खिलाफ जोगी गुट ने इन्हीं के स्वजाति बधु को कांग्रेस से इस्तीफा दिलाकर मैदान में उतारा था। दो-तीन दिन इन्होंने चुनाव प्रचार भी किया उसके बाद फिर जमीर जाग गया और कांग्रेस प्रत्याशी राम शरण के समर्थन में अपना नामांकन वापस ले लिया। कहा गया सुबह का भुला शाम को घर आ गया। फिलहाल का वक्त कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव समिति के पदाधिकारीयों के लिए फूक फूक कर चलने वाला है। अन्यथा प्रदेश में एन चुनाव के समय अधिकृत प्रत्याशी के भाग जाने का खतरा बना रहेगा।
बिलासपुर में भाजपा का प्रत्याशी घोषित हो जाने के बाद कांग्रेस के लिए एक बहुत अच्छा मौका है कि वह कई सालों से भाजपा की हो रही इस सीट को जीत सकती है। भाजपा पत्याशी ओबीसी साहू वर्ग के हैं और मुंगेली जिले से हैं। मुंगेली एससी बहुल्य क्षेत्र है। यह की दो विधानसभा आरक्षित है। इसी वर्ग के लिए ध्यान रहे बिलासपुर लोकसभा पहले एससी वर्ग के लिए आरक्षित थी। इस वर्ग से यदि कांग्रेस एससी महिला प्रत्याशी खोजें तो उसे लाभ होगा।
कांग्रेस के पास दूसरा विकल्प और है भाजपा के 11 प्रत्याशी में एक भी प्रत्याशी राज परिवार से नहीं है। जबकि इसके पहले बस्तर और सरगुजा क्षेत्र से भाजपा राज परिवारों को टिकट देती रही खाने का आशय कांग्रेस पार्टी में एक वरिष्ठ नेता राज परिवार से हैं और उनकी प्रतिष्ठा प्रदेश के साथ-साथ अन्य प्रदेशों में भी है। ऐसे में एक लोकसभा सीट राज परिवार को देने में कोई हर्ज नहीं है। वैसे भी बिलासपुर का भौगोलिक, सामाजिक, औद्योगिक परिवेश जिसमें एक केंद्रीय विश्वविद्यालय, 2 से 3 विश्वविद्यालय, रेलवे का जोन, एनटीपीसी, एसईसीएल हेड ऑफिस, वर्तमान में सबसे बड़ी मांग हवाई अड्डा को संसद में उठाने के लिए एक यश सर नहीं विवेकशील सांसद की जरूरत है। ऐसी योग्यता रखने वाला प्रत्याशी यदि कांग्रेस दे तो बिलासपुर लोकसभा का चुनाव कांग्रेस के पक्ष में हो सकता है।