24 HNBC News
24hnbc कांग्रेस के लिए बेहतर होगा फूलछाप नेताओं का पार्टी छोड़ना
Monday, 04 Mar 2024 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 5 मार्च 2024।
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के परिणामों ने ही यह बया कर दिया था कि कांग्रेस पार्टी से वे लोग इन्हें नेता कहना उचित नहीं होगा कांग्रेस से चले जाएंगे, जिनकी मानसिकता सदा जनता की सेवा करना है आड़ मे (भ्रष्टाचार) और इस सेवा के लिए सत्ता जरूरी है। दूसरी ध्यान देने लायक बात यह है कि बिलासपुर से जितने पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा में प्रवेश किया वे दल बदलने के आदी हैं।
जिलापंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान जब कांग्रेस में थे तो वे पार्टी के ना होकर अजीत जोगी के थे और उन दिनों पार्टी में जोगी की तुती बोलती थी। जोगी ने अपना राजनीतिक दल बनाया तब ये उनके साथ चले गए चुनाव हुआ सरकार कांग्रेस की बन गई अजीत जोगी चुनाव तो जीते पर सत्ता के लिए आवश्यक ना बन सके। एक एक कर ऐसे कई नेताओं ने भूपेश बघेल की सरकार ज्वॉइन कर ली। एक नाम राजेश्वर भार्गव का भी है मस्तूरी के क्षेत्र में इस जिलापंचायत सदस्य को जानने वाले बताते हैं कि इन्होंने किस तरह सरकारी जमीनों को तिकड़मबाजी करके समितियां के नाम चढ़वाया है और अब इन्हें बचाने की तिकड़म कर रहे हैं। एक अन्य जिलापंचायत सदस्य गौड़ खनिज की अफरा तफरी में रात दिन लगे रहते हैं। इन दोनों सत्ता परिवर्तन के बाद जिस तरह खनिज माफिया के खिलाफ जिस तरह की कार्यवाही हो रही है अपना धंधा बचाने के लिए जन सेवा की (सत्ता क) छतरी जरूरी है। अन्यथा इनकी मस्तूरी जोड़ो यात्रा को मेवा खाकर खूब कवरेज किया गया है। पर मस्तूरी से टिकट न मिलने के बाद पार्टी में अब इन्हें रस नहीं दिखता।
 एक बात यहां रेखांकित करना जरूरी है जिले के जो कार्यकर्ता कथित नेता भाजपा में जा रहे हैं वे सब पिछले 4 साल से एक व्यक्ति विशेष के साथ अटल रहा करते थे। इस बात की भी बड़ी संभावना है कि उनके आदर्श नेता जो स्वयं फूलछाप कांग्रेसी हैं ने ही इन्हें यह ज्ञान दिया हो कि अपना अपना भ्रष्टाचार की करनी ना भोगना हो तो दल बदलने उचित होगा।