24 HNBC News
24hnbc बिलासपुर जिला पंचायत अध्यक्ष ने छोड़ी कांग्रेस बचा लिया अपना पद
Sunday, 03 Mar 2024 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 4 मार्च 2024।
जिला पंचायत अध्यक्ष बिलासपुर अरुण सिंह चौहान ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। उन पर लगातार भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लग रहे थे। सड़क निर्माण से लेकर पुल, पुलिया, रिपा, गौठान योजनाओं में आर्थिक गड़बड़ियों की शिकायत भी लगातार आ रही थी। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को उन्होंने लिखित में इस्तीफा भेजा है। और ऐसा माना जाता है कि वे शीघ्र अपने कुछ साथियों के साथ प्रवेश करेंगे।
अरुण सिंह चौहान पहले जेसीसीजे में थे बाद में कांग्रेस प्रवेश कर गए। ऐसा माना जाता है कि पूर्व में जेसीसीजे के नेता लोरमी विधायक धरमजीत सिंह जो वर्तमान में तखतपुर विधायक हैं ने उनकी भाजपा प्रवेश की पटकथा लिखी है। कल कांग्रेस भवन से ही अरुण चौहान कि भाजपा प्रवेश की खबरें निकलना प्रारंभ हुई थी।