24hnbc निजात ऑपरेशन की सरहद के बीच नशेड़ियों के लिए सुरक्षित स्थान जैकमैन मेमोरियल परिसर
Friday, 23 Feb 2024 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 24 फरवरी 2024।
बिलासपुर शहर में काफी दिनों तक पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ निजात नाम से एक अभियान चलाया जा रहा था। इसे जारी रखा जाएगा ऐसा 14 फरवरी को अपना कार्य भार ग्रहण करने के बाद नए पुलिस अधीक्षक ने पत्रकार वार्ता में कहा। पर बिलासपुर शहर में जैकमैन मेमोरियल अस्पताल परिसर नशेड़ियों के लिए सुरक्षित स्थान बन गया है। सूर्योदय के तत्काल बाद से नशेलची युवकों के कदम कभी अकेले तो कभी समूह में यहां आने लगते हैं। यह सिलसिला देर रात तक चलता है।
इसी परिसर में रोज काफी कुछ अच्छा और काफी कुछ गलत गैर कानूनी घटित होता है पर गलत घटित होने के खिलाफ कार्रवाई नगन्य होती है। दिन में 1 से 2 बार 112 आती है पर यह दिखावा मात्र है। जैकमैन मेमोरियल परिसर में एक मिशन अस्पताल जो लगभग बंद है का संचालन होता है, इसी परिसर में वंदना अस्पताल फिलहाल बंद है प्रबंधक कहता है मेंटेनेंस के लिए बंद किया गया है पर वंदना अस्पताल की दीवाल पर ऐसी कोई सूचना नहीं लिखी हुई है। वही एक जानकारी काफी संकेत देती है नजूल न्यायालय से स्थल निरीक्षण के लिए एक ज्ञापन जारी हुआ है असल में जैकमैन अस्पताल को जो समिति संचालित करती है उसके प्रबंधन द्वारा लीज रिन्यूअल का एक आवेदन नजूल न्यायालय में कुछ वर्षों पूर्व किया गया, इसी परिसर में वंदना अस्पताल के साथ-साथ वल्लाह नाम से एक चौपाटी संचालित है इसकी गतिविधियां भी संदेह के दायरे में रही और विधानसभा चुनाव के पूर्व कई बार पुलिस ने छापामार कार्यवाही भी की कहा जाता था कि कैंटीन में हुक्का बार संचालित होता है। लीज की प्रॉपर्टी बगैर लीज नवीनीकरण कैंटीन को संचालित करने के लिए कैसे दी गई यह भी जांच का विषय है। साथ ही मिशन अस्पताल प्रबंधकों ने इस कैंटीन के खिलाफ रेंट कंट्रोल न्यायालय में एक वाद भी दायर कर रखा है।
इसी परिसर में ठंड के मौसम में तिब्बती उलन मार्केट संचालित था साथ ही मिशन अस्पताल के प्रथम तल पर तिब्बती उलन मार्केट का गोदाम भी बना हुआ था। इसी परिसर में एक नर्सिंग कॉलेज भी चलता है पहले रावतपुरा सरकार समिति द्वारा नर्सिंग कॉलेज संचालित था बाद में इस स्थान पर महादेव नर्सिंग कॉलेज आ गया परंतु रावतपुरा सरकार नर्सिंग कॉलेज की बसें इसी परिसर से छात्र-छात्राओं को नियमित रूप से लेकर जाती है और वापस भी यही ड्रॉप करती है। इसी परिसर में विश्वासी कलीसिया की सभाएं भी नियमित रूप से होती है ऐसा स्थान जहां पर बड़ी संख्या में युवतियों और महिलाएं बच्चे रोज आते हो नशा करने के लिए और सामाजिक तत्वों का जमावड़ा किसी दिन गंभीर आपराधिक घटना को अंजाम दे सकता है। एक तरह से अपराधियों को अपराध के लिए खुला आमंत्रण मिल रहा है।