24 HNBC News
24hnbc पोड़ी ग्राम की घटना ग्रामीणों ने घेरा थाना
Monday, 19 Feb 2024 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 20 फरवरी 2024।
बिल्हा थाना अंतर्गत ग्राम पोड़ी की एक महिला ने सात लोगों के खिलाफ घर में घुसकर छेड़खानी, डराने धमकाने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने सक्षम धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। महिला पहले बिल्हा के सरकारी अस्पताल में भर्ती रही एमएलसी उपरांत आम महिला को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। महिला के साथ हुई घटना के विरोध में आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए एक समाज के नागरिकों ने बिल्हा थाने के सामने धरना प्रदर्शन किया।
घटना पर बैठे नागरिकों का सामान्य कथन है कि पुलिस भेदभाव कर रही है पुलिस की ओर से पक्ष रखते हुए कृष्ण कुमार पटेल ने कहा कि महिला का बयान एक कार्यपालक मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किया गया है और उसी के अनुसार जांच की जा रही है। डॉक्टर की रिपोर्टों और महिला के बयान के आधार पर ही आईपीसी की धाराएं दर्ज की गई है। यदि जांच में और भी तथ्य पाए गए तो और धारा बढ़ाई जा सकती है। मामले को लेकर थाने के बाहर प्रदर्शन कर रहे युवाओं में आक्रोश दिखाई दिया।