24hnbc अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस और आम नागरिकों के लिए पुलिस की सकारात्मक छवि, नए का कप्तान की प्राथमिकता
Friday, 16 Feb 2024 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 17 फरवरी 2024।
अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस और आम जनता के लिए लोक कल्याण की भावना से अब बिलासपुर में आदर्श पुलिसिंग दिखाई देगी। ऐसा कहना है बिलासपुर के नए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह का उन्होंने आज बिलासागुड्डी में पत्रकारों को अपनी और बिलासपुर पुलिस की प्राथमिकता बताते हुए कहा सुचारू यातायात, महिला अपराध के प्रति शक्ति, सरप्राइज चेकिंग, के साथ ऐसी पुलिस प्रणाली जिसमें ऐसे अपराध जिसे होने से पहले रोका जा सकता है कि कार्य प्रणाली दिखाई देगी। उन्होंने प्रेस के साथ जागरूक नागरिकों का समर्थन भी मांगा कहा कि अपने आसपास हो रही गतिविधियों को निश्चिंत होकर पुलिस को बताएं क्योंकि सूचना से ही कई चीजे रोकी जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी अपराध के बाद अपराधियों का पकड़ा जाना जांच में तेजी के साथ चालान प्रस्तुत होना और और न्यायालय में उसे प्रकरण पर तेजी से परिणाम प्राप्ति के लिए प्रयास, यदि इस प्रक्रिया का पालन किया जाए तो अपराधियों को उनके कृत्य की सजा मिलने से एक सीधा संदेश अन्य को जाता है और गलत का दंड मिलेगा से भी अपराधियों के हौसले पास होते हैं। पत्रकार वार्ता में पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक को जिले की समस्याएं बताई।