24 HNBC News
24hnbc डीईओ ने अनुकम्पा नियुक्ति के पूर्व मंगाई दावा-आपत्ति
Thursday, 15 Feb 2024 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 15 फरवरी 2024।
जिला शिक्षा अधिकारी ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदन के छानबीन के क्रम में सात दिवस के भीतर आमजनता से दावा आपत्ति मंगाई है। फिलहाल एक आवेदक ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किया हैं।
डीईओ ने बताया कि मस्तूरी विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला ध्रुवाकारी में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत स्व. राजेन्द्र कुमार कुर्रे के परिवार से उनके पुत्र हरीश कुमार कुर्रे ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए आवेदन दिया है।
आमजनों की जानकारी में यदि दिवंगत शासकीय सेवक के आश्रित परिवार में यदि कोई सदस्य राज्य अथवा केन्द्र की शासकीय सेवा में कार्यरत होने की सूचना है, तो वे 7 दिवस के भीतर पुरानी कम्पोजिट बिल्डिंग स्थित कक्ष क्र. 25, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर अथवा डाक के जरिए जानकारी दे सकते हैं ताकि नियमानुसार पात्र व्यक्ति को ही अनुकम्पा नियुक्ति का लाभ दिया जा सके।