24hnbc न्यू वंदना की जांच जैकमैन वंदना पर मेहरबानी, दोहरा मापदंड क्यों
Monday, 12 Feb 2024 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 13 फरवरी 2024।
इन दिनों कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम जिस नर्सिंग होम में जांच कर रही है वहां अनियमितता देखने मिल रही है। नियमों का उल्लंघन हो रहा है छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय को सिम्स से सुधारने की जनहित याचिका पर कार्यवाही करने के बाद प्रशासन को यह सीधा रास्ता मिल की निजी क्षेत्र के अस्पतालों में जांच की जाए क्योंकि आम नागरिकों का सर्वाधिक आर्थिक शोषण तो निजी अस्पतालों में ही होता है।
राजनीतिक दलों ने वोट बैंक के खातिर अपने प्रकोष्ठ के अंतर्गत चिकित्सा प्रकोष्ठ को अधिक महत्व दिया। दो राजनीति से अछूते नहीं है। शहर में भाजपाई और कांग्रेसी डॉक्टर खुलेआम राजनीतिक दल का ठप्पा लगाकर घूमते हैं। शहर के बीचो-बीच एक समय लोकप्रिय सस्ता अस्पताल जैकमैन मेमोरियल मिशन अस्पताल दम तोड़ रहा है। नजूल न्यायालय में इनकी लीज नवीनीकरण का फाइल कलेक्टर के टेबल पर वर्षों से धूल खा रही है। इसी कंपाउंड में तमाम नियमों को धत्ता बताते हुए वंदना हॉस्पिटल संचालित है। ये वही अस्पताल है जिसके डॉक्टर उसलापुर रोड पर न्यू वंदना अस्पताल चलते हैं। लगभग 2 वर्ष पूर्व स्वास्थ्य विभाग को बगैर कोई आवेदन दिए मिशन कंपाउंड में इन्होंने अस्पताल प्रारंभ किया 24 एचएनबीसी न्यूज़ ने जब बार-बार समाचार डाले तो तत्कालीन अधिकारी ने तत्काल अस्पताल बंद करने का आदेश दिया। नोटिस मिलते ही डॉक्टर साहब ने ऑनलाइन आवेदन कर दिया तब से आज तक विभाग ने इस अस्पताल की जांच के लिए निरीक्षण दल नहीं बनाया। बिल्डिंग न्यूनतम 40 साल पुरानी है। फायर सेफ्टी के कोई इंतजाम नहीं, जमीन की बीच 20 वर्षों से रिन्यू नहीं हुई है। अस्पताल परिसर में ही उलन मार्केट, तिब्बतियों का हॉस्टल और ओपीडी एक साथ चलता है। यहीं पर चर्च है यहीं पर नर्सिंग कॉलेज है कितनी गतिविधियों की अनुमति है कितनी गतिविधियां बगैर अनुमति के चल रहे हैं।