कलेक्टर--एसडीएम--सीईओ--एसडीएम--ॽॽॽॽ मटिया ग्राम पंचायत के भ्रष्टाचार के रिपोर्ट का खुलासा होने की कगार पर
Wednesday, 07 Feb 2024 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बलौदाबाजार, 8 फरवरी 2024।
बलौदाबाजार भाटापारा जिले के सिमगा का विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मटिया का हाल बेहाल जैसा ही नजर आ रहा है कारण स्पष्ट यहां है कि लगातार 1 साल से ज्यादा अवधि होने के पश्चात भी आवेदन का निराकरण पूर्ण तरीके से अभी तक नहीं हो पाया है जिस विषय पर आवेदक के द्वारा लगातार जानकारी जुटाई जा रही है और आज दिनांक में भी कलेक्टर उसके बाद अनुविभागीय अधिकारी सिमगा के बाद मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिमगा के बाद अब कलेक्टर से मिलने की तैयारी है जहां पर वह चक्कर काटते हुए नजर आ रहे हैं और बता रहे हैं कि अभी तक कम ही देखा गया कि आवेदन का निराकरण उस तरह हुआ हो जिस तरह होना चाहिए था। ग्राम पंचायत मटिया में आवेदक के द्वारा बताया गया कि नाली निर्माण, आहता निर्माण और तार जाली तथा जमीन संबंधी मामलों को लेकर के सभी आला अधिकारियों को ऊपर से नीचे तक आवेदन की गई थी एक साल बीत जाने के बाद नहीं दिखाई देने पर बीच में भी उसने आवेदन दिया था और अभी तक मामला कितने स्थिति तक निराकरण में पूर्ण रूप से है वहां स्पष्ट नहीं हो पाया है जिस पर आज मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमित दुबे तथा अनुविभागीय अधिकारी अंशुल वर्मा से बात की गई जिस पर उन्होंने प्रकरण का निराकरण होने तथा आवेदक को पूर्ण जांच की जानकारी देने की बात कही,अब देखने वाली की क्या जांच में पाया गया और क्या रिपोर्ट तैयार हुआ और अब क्या राजस्व मामले की भी जानकारी पूर्ण रूप से हो पाई या नहीं खबर अभी बाकी है वह अगले में प्रकाशित की जाएगी....
हमने जांच करके पूरी रिपोर्ट अनुविभागीय अधिकारी को भेज दीए है
अमित दुबे
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सिमगा
अभी मैं यहां नया पदस्थ हुआ हूं और पूरी फाइल जांच कर लेता हूं फिर पूरी जानकारी आपको बता दी जाएगी
अंशुल वर्मा
अनुविभागीय अधिकारी सिमगा