24 HNBC News
24hnbc 9 मार्च को जनसुनवाई ग्राम घुटकू में
Monday, 05 Feb 2024 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com      
बिलासपुर, 05 फरवरी 2024।
तखतपुर तहसील के ग्राम घुटकु में स्थापित मेसर्स पारस पावर एंड कोल बेनिफिक्लेसन लिमिटेड को पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए 9 मार्च 2024 को लोक सुनवाई का आयोजन किया गया है। ये लोक सुनवाई उक्त तिथि को तखतपुर तहसील के ग्राम घुटकु के कृषक सेवा केन्द्र मैदान में सवेरे 11 बजे से शुरू होगी। कम्पनी ने अपनी वर्तमान उद्योग की विभिन्न ईकाईयों के विस्तार के लिए पर्यावरण संरक्षण मण्डल, बिलासपुर में आवेदन किया है। स्वीकृति के पूर्व आम जनता का अभिमत जानने के लिए उक्त तिथि को ग्राम घुटकु में जिला प्रशासन द्वारा लोक सुनवाई का आयोजन किया गया है।