24 HNBC News
24hnbc झारखंड के बाद छत्तीसगढ़ में भी आदिवासी क्षेत्र राहुल की न्याय यात्रा के दायरे में
Monday, 05 Feb 2024 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 5 फरवरी 2024।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 8 फरवरी को छत्तीसगढ़ की सीमा में प्रवेश करेगी। 2 दिन विश्राम के बाद 11 तारीख को रायगढ़ से आगे निकलेगी इस यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव सूरजपुर जिला का हुआ क्षेत्र है जहां पर असंख्य आदिवासी 2 साल से अदानी के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं यहां के हजारों पेड़ कॉर्पोरेट लाभ के लिए भेंट चढ़ा दिए गए। यह जानना जरूरी है राहुल गांधी इन्हें समर्थन देने के लिए 5 साल पूर्व भी आए थे और तब यहां पर भारतीय जनता पार्टी का शासन था। डॉ रमन मुख्यमंत्री थे इस बार फिर से जब भाजपा सत्ता में आई नो गो क्षेत्र में जंगलों का सफाया शुरू हो गया है। झारखंड के पांच ऐसे जिले जहां पर अदानी का बिजली कारखाना था राहुल गांधी ने आमसभा भी की है और पैदल भी चला है आम जनता से सीधा संवाद किया। छत्तीसगढ़ में भी हसदेव अरण्य क्षेत्र राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा का अहम पड़ाव होगा और यहीं से यात्रा उत्तर प्रदेश प्रवेश करेगी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी आज के पत्रकार वार्ता के माध्यम से जिला ग्रामीण अध्यक्ष विजय केसरवानी और शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय पांडे दी।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक स्वागत होगा। छत्तीसगढ़ के लोग तथा छत्तीसगढ़ के कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी की यात्रा के स्वागत को लेकर उत्साहित है। हम सब प्रसन्न है कि राहुल गांधी जी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ में 8 फरवरी को प्रातः 10 बजे, रायगढ़ में प्रवेश करने के बाद यात्रा छत्तीसगढ़ में 9 एवं 10 फरवरी को दो दिन विश्राम करेगी। दो दिन बाद 11 फरवरी को यात्रा रायगढ़, सक्ती, कोरबा होते हुये अंबिकापुर के रास्ते उत्तरप्रदेश प्रवेश करेगी। हमारे प्रदेश में यात्रा का गुजरना हम सबके लिये गौरव का विषय है। छत्तीसगढ़ में यह यात्रा राज्य के 7 जिलों से होकर गुजरेगी तथा 536 किलोमीटर 5 दिनों तक राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में रहेंगे।
 
14 जनवरी 2024 को मणीपुर से मुंबई तक शुरू हुई यह न्याय यात्रा 67 दिनों में 110 जिलों से गुजरते हुये 6700 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय करेगी। छत्तीसगढ़ में यह यात्रा राज्य के 7 जिलों से होकर गुजरेगी तथा 536 किलोमीटर 5 दिनों तक राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में यात्रा करेंगे। भुखमरी, महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की बदहाली, सांप्रदायिक विद्वेष के दौर में राहुल गांधी की न्याय पदयात्रा लोगों के जख्मों में मरहम साबित होगी।
 
देश की एकता, अखण्डता, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है। जनाधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी आजादी के पहले से ही सत्याग्रह को एक मजबूत हथियार मानती है और भारत जोड़ो न्याय पदयात्रा आजादी के बाद देश का सबसे विशाल और परिवर्तक सत्याग्रह साबित होगा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने देश में सत्याग्रह के द्वारा जनता के महत्वपूर्ण मसलों को हल किया है। यह सत्याग्रह उस विचारधारा को उखाड़ फेंकेगा जो मृत्यु के समय भी राम का नाम लेने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे को आदर्श मानता है। आज बर्बादी और वैमनस्यता की ओर बढ़ते देश को भारत जोड़ो जैसे पदयात्रा की जरूरत है।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरूआत से ही भाजपा डर गयी है। मणीपुर सरकार ने इम्फाल में यात्रा की शुरूआत के लिये पहले तो अनुमति देने से मना किया, जब अनुमति दी भी गयी तो उसमें शर्तें भी लगा दी गयी थी। असम की भाजपा सरकार ने यात्रा में बाधा करने के लिये स्तरहीन हथकंडे अपनाया था। भाजपा की मोदी सरकार अपने खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दबाना चाहती है। वह नहीं चाहती है कि देश की जनता की महंगाई, बेरोजगारी जैसी समस्याओं के खिलाफ लोग एकजुट हो इसीलिये राहुल गांधी की यात्रा में बाधा पैदा करने के लिये षड़यंत्र रचा जा रहा है। मोदी सरकार कुछ भी कर ले लेकिन भारत के लोगों की आवाज न दबेगी, न रूकेगी।