24hnbc गृह निर्माण सहकारी समितियां का कोई माई-बाप नजर नहीं आता
Friday, 02 Feb 2024 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 3 फरवरी 2024।
गृह निर्माण सहकारी समिति का कोई माई-बाप नजर नहीं आता नगर निगम क्षेत्र के बाहर कोयला कर्मचारी गृह निर्माण सहकारी समिति लंगरा में डीआर कोऑपरेटिव के आदेश से प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त है और उसने कागजों पर ही सही कार्यभार ग्रहण कर रखा है। पर सहकारी समिति के भीतर की गतिविधियां न तो उससे पूछ कर होती है ना ही उन्हें बताकर होती है। आज सहकारी समिति के भीतर एक सब स्टेशन का निर्माण प्रारंभ हो गया इस सब स्टेशन निर्माण के लिए भूमि के उपयोग की स्वीकृति कैसे प्राप्त की गई यह पता ही नहीं चल रहा विद्युत मंडल का कोई भी काम हो आजकल ठेकेदार के द्वारा किया जाता है और ठेकेदार श्रमिकों को काम सौंप देता है। लंगरा ग्राम पंचायत क्षेत्र है। कॉलोनी के भीतर किसी को इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि किसी के प्लाट पर या खुली भूमि पर कौन काम कर रहा है उसे अधिकार है या नहीं।
हमने इस संबंध में जब प्राधिकृत अधिकारी से जानना चाहा और उन्हें बताया कि कॉलोनी के बीच है एक सब स्टेशन का निर्माण हो रहा है आपकी अनुमति है या आपको जानकारी है। तो उन्होंने जानकारी से इनकार किया।
हमारा दूसरा प्रश्न क्या आप पता करेंगे उन्होंने कहा शासकीय कामकाज के दिन कॉलोनी के केयरटेकर से पूछूंगा। इसके पूर्व इसी गृह निर्माण सहकारी समिति के भीतर स्थित ईडब्ल्यूएस की जमीन पर धान की खेती हो रही थी बार-बार खबर प्रशासन के बावजूद ना तो जिला प्रशासन न ही सहकारी विभाग ने कोई कार्यवाही की, जब एक आम नागरिक ने लिखित शिकायत कलेक्टर को तब कहीं जाकर कलेक्टर ने नायब तहसीलदार को जांच का काम सोपा। पर जांच के परिणाम आज तक पता नहीं चल रहे हैं। ईडब्ल्यूएस की जमीन पर खेती और उसके बाजार में बेचना कोई छोटा आर्थिक अपराध नहीं है कॉलोनी के भीतर ईडब्ल्यूएस की लगभग 24 एकड़ जमीन है जिस पर गैर कानूनी तरीके से कोई धान की खेती कर रहा है और उसे बेचकर निजी लाभ कमा रहा है।