24 HNBC News
24hnbc पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए कर्रा में 6 मार्च को लोक सुनवाई
Friday, 02 Feb 2024 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 03 फरवरी 2024।
मस्तूरी तहसील के ग्राम गतौरा में स्थापित मेसर्स क्लीन कोल इंटरप्राईजेस प्राईवेट लिमिटेड को पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए 6 मार्च 2024 को लोक सुनवाई का आयोजन किया गया है। ये लोक सुनवाई उक्त तिथि को मस्तूरी तहसील के ग्राम कर्रा के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला प्रांगण में सवेरे 11 बजे से शुरू होगी। कम्पनी ने अपनी वर्तमान उद्योग की विभिन्न ईकाईयों के विस्तार के लिए पर्यावरण संरक्षण मण्डल, बिलासपुर में आवेदन किया है। स्वीकृति के पूर्व आम जनता का अभिमत जानने के लिए उक्त तिथि को ग्राम कर्रा में जिला प्रशासन द्वारा लोक सुनवाई का आयोजन किया गया है।