24 HNBC News
24hnbc कल तक जो स्वयंसेवक मीडिया से बनाते थे दूरी अब कर रहे हैं मीडिया मैनेजमेंट
Tuesday, 30 Jan 2024 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 31 जनवरी 2024।
22 जनवरी 2024 आरएसएस प्रमुख के ने जिस तरह देश के प्रधानमंत्री के साथ प्रांत प्रतिष्ठा इवेंट में फोटो सेशन कराया उससे प्रभावित होकर आरएसएस के स्थानीय पदाधिकारी खुलकर मीडिया मैनेजमेंट के लिए आमादा हो गए। बिलासपुर में सरकारी शराब दुकान स्वदेशी प्लाजा के सामने भवन के थर्ड फ्लोर पर उत्तर दक्षिण नाम का एक नया रेस्टोरेंट इन दोनों सत्ता के नए नेताओं का अड्डा बन गया है। अयोध्या के लिए 1001 श्रद्धालु ले जाने की योजना का खुलासा कोचिंग संचालक से कोयला व्यापारी बन भक्ति ने आयोजित किया। दर्शनार्थियों का टारगेट पूरा हो जाने पर अपनी पीठ थपथपाने के लिए उत्तर दक्षिण में फिर मीडिया को आमंत्रित किया पर यहां आरएसएस के नेता मीडिया प्रबंधन में छुप कर गए। व्यवस्था बार-बार लड़खड़ाती रही पहले आरएसएस के नेता स्वयंसेवी मीडिया से दूर रहते थे। यह परंपरा प्रोफेशनल तक चली। पर जैसे ही आरएसएस में कोल व्यापारियों का दखल बढ़ा उन्हें मीडिया में प्रमुखता पसंद आने लगी। यह परिवर्तन बिलासपुर में भी देखा जा रहा है जब सत्ता में नहीं थे तब ऐसे ही व्यापारी नेता कश्मीर फाइल, केरल फाइल, तेजस की टिकट देते थे ऐसा करके एक ओर पिक्चर को बॉक्स ऑफिस पर हिट कराया जाता था दूसरी और पार्टी हाई कमान के सामने अपना पीवी बढ़ाया जाता था। अब तो किसी पिक्चर की जरूरत नहीं है पूरा जोर अयोध्या भेजने पर है। पर इन भक्तों को चंडीगढ़ डकैती के बाद अब समझ जाना चाहिए कि दिखावे की कोई जरूरत ही नहीं है। भाजपा के नेताओं ने 400 सीट जीतने का आदेश दिया है यह फिगर मतदाताओं के लिए नहीं देश के निर्वाचन आयोग के लिए है। शेष भक्तों को तो चुनाव के यज्ञ में दिखावटी मात्र करना है।