
झारखंड के सिमडेगा और आसपास के जिलों से आदिवासी युवितयों को काम दिलाने के नाम पर तामिलनाडू ले जाते समय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सभी युवतियों को रोककर ले जा रहे लोगों के कब्जे से मुक्त कराया है। कुल 56 युवतियों को सिमडेगा के बीरु से बरामद किया गया है। युवतियो को ले जाने वाली एक महिला को भी हिरासत में लिया गया है।महिला की पहचान तमिलनाडू के कोयंबटूर निवासी सुशीला शर्मा के रूप में हुई है। एसपी डाक्टर शम्स तबरेज ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान एसडीपीओ राजकिशोर ने एक बस में 55 लडकियों के बैठे होने पर शंका जाहिर करते हुए पुछताछ की। पूछताछ में महिला ने युवतियों के तामिलनाडू जाने की बात कही। लेकिन इस बारे में कोई कागजात नहीं दिखा पाई। एसडीपीओ ने बस को एएचटीयु थाना प्रभारी विष्णु गोस्वामी के हवाले करते हुए जांच का निर्देश दिया। एसपी ने बताया कि जांच के क्रम में पता चला कि तामिलनाडू जा रही युवतियो में जिले के अलावा गुमला, खूंटी, चाईबासा, रांची और जमशेदपुर की युवतियां शामिल हैं।