24hnbc रामलाल बरेठ पद्मश्री सम्मान से हुए सम्मानित, समाज में हर्ष
Saturday, 27 Jan 2024 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बलौदाबाजार , 28 जनवरी 2024।
26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर छत्तीसगढ़ से इस बार तीन विभूतियों को पद्मश्री सम्मान दिया गया। जिसमें रायगढ़ के कला गुरु धोबी समाज के गौरव रामलाल बरेठ को रायगढ़ घराने को सहेजने और कला के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा द्वारा पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया। इससे पहले भी केंद्र सरकार ने उन्हें 1996 में संगीत नाटक अकादमी सम्मान 2002 में शिखर सम्मान और 2006 में छत्तीसगढ़ सरकार ने राजा चक्रधर सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। 88 वर्षीय रामलाल बरेठ जाने-माने कथक नर्तक है। वे राजा चक्रधर के दरबार रत्नों में से एक माने जाते है। रामलाल बरेठ को पद्मश्री सम्मान मिलने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश धोबी समाज के सभी पदाधिकारी ने हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दिए।