24 HNBC News
24hnbc मुद्दों की कोई कमी नहीं केवल ईमानदारी से लड़ने की है जरूर ...... दीपक बैज
Wednesday, 24 Jan 2024 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 25 जनवरी 2024।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज पहली बार बिलासपुर में मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने पत्रकारों के तीखे प्रश्नों को न केवल झेला बल्कि कंट्रोवर्सी में पड़े बिना सटीक जवाब दिया। हर के क्या कारण रहे ईवीएम को मुद्दा बनाएंगे या नहीं, रामलाल का दर्शन कब करने जाएंगे, भीतर घाटियों के खिलाफ क्या कार्रवाई होगी जैसे प्रश्नों का दीपक बैज सहजता से उत्तर दिया। रामलाल का दर्शन करने कब जाएंगे आज घर से दर्शन कर के निकला हूं। आर्य जीत का कोई एक कारण नहीं होता ईवीएम पर नेताओं कार्यकर्ताओं की भावनाओं से राष्ट्रीय पदाधिकारी से अवगत करा दिया हूं पार्टी में टिकटे कभी बची नहीं गई।
प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन में लोकसभा चुनाव के पहले निष्क्रिय पड़े पदाधिकारी को हटाकर सक्रिय लोगों को स्थान देने की बात कही उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के आस्था से खिलवाड़ कर रही है। भावनात्मक मुद्दे यथार्थवाद पर भले ही तत्काल असर दिखाते हो पर बेरोजगारी, महंगाई, संविधान को किनारा करना, देश का चेक एंड बैलेंस खराब होना, महिलाओं के साथ संवेदनाहीन व्यवहार ऐसे मुद्दे हैं जो भूल नहीं जा सकते कांग्रेस के कार्यकर्ता अपनी पूरी शिद्दत से उन्हें जनता के बीच रखेगी और यही से कांग्रेस की जीत का रास्ता निकलेगा।