24 HNBC News
24hnbc श्री राम का वह गुण जो भाजपा को सर्वाधिक रास आता है
Sunday, 21 Jan 2024 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर , 21 जनवरी 2024।
भारतीय जनता पार्टी और उनके वर्तमान नेतृत्व को राम और राम दरबार का जो गुण सबसे आकर्षक लगता है जिसके कारण इस राजनीतिक दल ने उन्हें अपना रोल मॉडल बना दिया है वह एकमात्र गुण है आज्ञाकारिता उसी से मिलते जुलते गुण है स्वामी भक्ति हाथ जोड़कर खड़े रहना या फिर घुटनों को मोड़कर सर झुकाकर बैठ जाना। ऐसे बहुत से पत्रकार होंगे जिन्हें भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने पत्रकारिता का आदर्श हनुमान जी को मानने कहा होगा या राय दी होगी। मेरा व्यक्तिगत अनुभव यही है मुझे ऐसी राय मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री उमा भारती ने दी थी। भाजपा के नेताओं को पूछने वाले, जिज्ञासु, संदेही, नवीन शोध परख वैज्ञानिक सोच वाले लोगों से परहेज उनकी पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों में ऐसे लोगों के लिए कोई स्थान नहीं है। यहां तक की वे सनातन धर्म के शंकराचार्य को भी यश मेन की तरह देखना चाहते हैं। वर्तमान एपिसोड जो शंकराचार्य और अन्य भक्तों के बीच चल रहा है में यही हुआ। मोदी जी ने देश के नागरिक आज्ञाकारी है या नहीं को रखने के लिए बाकायदा टेस्ट किया नागरिकों से ताली बजवाई, थाली बजवाई, मोबाइल की लाइट जलवाई कहां ऐसा करने से कोविड ठीक हो जाएगा। जब उन्हें इस कार्यों में सफलता मिल गई तब वह जान गए की देश का एक बड़ा वर्ग मानसिक रूप से अंधभक्त ( मानसिक गुलामी) के लिए तैयार है। इसके बाद उन्हें किसी शंकराचार्य की परवाह भी नहीं है उनके पास तथा कथित 100 से ज्यादा शंकराचार्य है। कई श्री श्री है चुनाव जीतने के लिए बलात्कार के अपराध में सजा याफ़्ता राम रहीम है। और अंत में कुछ बच जाए तो ईवीएम तो है ही। 22 तारीख अर्थात कल कहीं पूरे दिन कहीं आधे दिन की छुट्टी है आश्चर्य तो शेयर मार्केट के गर्वनिंग बॉडी पर है शेयर मार्केट के घोषित अवकाश की सूची साल के पहले दिन ही जारी हो जाती है की सूची में घोषित अवकाश के अलावा शेयर मार्केट कभी बंद नहीं होता पर तकनीकी सुधार के नाम पर 22 जनवरी को बंद है राम भक्त वह भी झूठ के सहारे ऐसा भी देखने आ रहा है।