24hnbc कलेक्टर ने किया महिलाओं की ‘घरौंदा’ का निरीक्षण, केन्द्र में ही भोजन पकाकर परोसने दिए निर्देश
Thursday, 18 Jan 2024 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 19 जनवरी 2024।
कलेक्टर अवनीश शरण ने आज शहर के तारबहार डीपूपारा स्थित मानसिक विकास एवं पुनर्वास केन्द्र का निरीक्षण किया। इसे घरौंदा महिला के रूप में भी जाना जाता है। मानसिक रूप से अस्वस्थ 25 महिलाएं फिलहाल इसमें भर्ती होकर लाभान्वित हो रही हैं। स्वैच्छिक संस्था विकास सेवा संस्थान द्वारा इसका संचालन किया जा रहा है। समाज कल्याण विभाग द्वारा इसे मान्यता प्रदान करने के साथ ही संचालन के लिए अनुदान भी दिया जाता है। कलेक्टर ने संस्था की व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने महिलाओं को केन्द्र पर ही भोजन तैयार कर परोसने के निर्देश दिए ताकि उन्हें ताजा भोजन मिल सके। फिलहाल उन्हें बाहर से भोजन मंगाकर उपलब्ध कराया जा रहा है। संस्था की सचिव अंशु गौड़ ने कलेक्टर को संस्था की तमाम गतिविधियां एवं दिनचर्या से अवगत कराया। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग की संयुक्त संचालक श्रद्धा मैथ्यू, परीविक्षा अधिकारी सरस्वती रामेश्री भी उपस्थित थीं।