24hnbc दीपक जी अब तो ध्यान दो बिलासपुर संगठन पर न्याय यात्रा के दौरान कई नेता छोड़ेंगे पार्टी
Monday, 15 Jan 2024 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 16 जनवरी 2024।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने मणिपुर गए। उसके पूर्व छत्तीसगढ़ प्रदेश के नए प्रभारी सचिन पायलट रायपुर आए थे दो दिन समीक्षा की कुछ निर्देश दिए जो संगठन में जिला स्तर तक बदलाव की बात करते हैं अब प्रदेश अध्यक्ष ने निर्देश के बाद बदलाव पर राय मशवरा कर लिया बताया जाता है भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ से भी गुजरेगी। 5 दिन रहेगी विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद संगठन में व्यापक बदलाव का इंतजार, पार्टी के साधारण कार्यकर्ताओं को ही नहीं उनको भी है जिन्होंने कांग्रेस की रीति नीति पर वोट दिए।
बिलासपुर में कार्यकर्ता भाजपा का नारा लगाते हैं अब ना साहबो बदल के रहबो मोहन मरकाम के बाद दीपक बैज को जब संगठन की कमान मिली थी तब उन्हें अपनी टीम बनाने का मौका ही नहीं मिला। बिलासपुर ग्रामीण अध्यक्ष पिछले विधानसभा 2018 की पूर्व से पद पर बैठे हैं। शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक सहकारी बैंक के अध्यक्ष बना दिए गए एक व्यक्ति एक पद के कारण शहर अध्यक्ष में परिवर्तन हुआ और वहां विजय पांडे को मौका मिला पर इस बार दोनों का बदला जाना तय माना जा रहा है। बिलासपुर जिले के संगठन में इस बार जो बदलाव होंगे उसमें केवल नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत की राय महत्व रखेगी क्योंकि वह पड़ोसी जिले सक्ति अविभाजित जांजगीर से भारतीय जनता पार्टी का सफाया किए हैं। या यह भी कहा जा सकता है कि भाजपा की आंधी में महंत न केवल अपने गढ़ को बचाएं बल्कि सक्ति जांजगीर में भाजपा की जीती हुई सीट पर भी कांग्रेस को जीता लाएं। एक उदाहरण शेषराज हरवंश जिन्हें मस्तूरी की टिकट मिलनी थी को पामगढ़ ले गए और विधानसभा में भी पहुंचा दिया।
बिलासपुर जिले की राजनीति में अब बघेल की कोई भूमिका नहीं है। उनके निर्देश पर जिला संगठन ने चल के परिणाम प्राप्त कर लिए। यदि इसी सप्ताह जिला संगठन में फेर बदल नहीं होते तो बहुत देर हो चुकी होगी संगठन स्तर पर निष्क्रियता और अपना भविष्य कांग्रेस में न देख कर बहुत से नेता जिसमें महिला नेत्रियां भी शामिल है शीघ्र ही भाजपा प्रवेश करने वाले हैं। और इसकी शुरुआत तभी होगी जब राहुल गांधी की न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ से गुजर रही होगी।