24 HNBC News
24hnbc नर्सिंग कॉलेज में सीबीआई का छापा
Friday, 12 Jan 2024 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
अनूपपुर, 13 जनवरी 2024।
अनूपपुर में शुक्रवार 12 जनवरी को सीबीआई की टीम ने रिलायंस इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग कॉलेज में छापा मारा, टीम ने कॉलेज के दस्तावेज खंगाले। बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने यहां दबिश दी, टीम भवन, शैक्षणिक स्टाफ, स्टूडेंट को क्लीनिकल सुविधा, लाइब्रेरी, क्लास रूम, लैब, प्रिंसिपल को 15 वर्ष का अनुभव, असिस्टेंट प्रोफेसर और प्रोफेसर्स को 13 से 10 साल के अनुभव की जांच कर रही है। सीबीआई की टीम अभी इसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं दे रही है। बता दें कि मध्यप्रदेश के 275 कॉलेज में से 75 कॉलेज में गड़बड़ी पाई गई थी।