24hnbc ईडी के परिवाद पंजीबद्ध होने पर टिक है रवि उप्पल का प्रत्यर्पण, 10 को होगी सुनवाई
Friday, 05 Jan 2024 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 6 जनवरी 2024।
महादेव सट्टा ऑनलाइन बेटिंग एप मामले में ईडी ने विशेष अदालत में एक परिवार प्रस्तुत किया है जिसकी सुनवाई 10 जनवरी को होगी। यह मामला इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी पर दुबई से एप के कथित प्रमोटर सौरभ चंद्राकर के सहयोगी रवि उप्पल का प्रत्यार्पण टिका हुआ है। रवि फिलहाल दुबई जेल में बंद है उसकी गिरफ्तारी की खबरें 13 दिसंबर को सार्वजनिक हुई थी। बताया जाता है कि महादेव एप के जरिए 6000 करोड़ का घोटाला हुआ। ईडी के आरोप पत्र के अनुसार इस राशि का एक बड़ा हिस्सा राज नायक और पुलिस तंत्र पर खर्च हुआ। ईडी के चलन में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम भी आया है ईडी का परिवाद 20 अक्टूबर 2023 को अदालत में पेश हुआ पिछले दिनों पूरक परिवार पेश किया गया पांच नए आरोपितों का नाम शामिल है। इस परिवार के पंजीबद होने से ईडी को मामले की विवेचना पर न्यायालय का प्रथम दृष्टिया समर्थन प्राप्त होगा जिसे रवि उप्पल के प्रत्यार्पण की कार्यवाही आगे बढ़ेगी। छत्तीसगढ़ की राजनीति में बड़ा उलट फिर करने वाला यह दो मामला कोयला लवी घोटाला और महादेव सत्ता एप अब विशेष मायने रखते हैं। ईडी यदि इन पर सक्रियता नहीं दिखाई तो आम जनता इन्हें चुनावी सिरगुफा समझेगी।