24hnbc लाइन में लगने का जिन्हें है आदत को छोड़, शेष के लिए नया साल परेशानियों वाला
Tuesday, 02 Jan 2024 00:00 am
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 2 जनवरी 2024।
2024 का आगाज नागरिकों के लिए लाइन में लगने का पूर्व अभ्यास हो रहा है 1 तारीख को पहले मंदिर में लाइन लगे। और 2 तारीख से पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइन देखी जा रही है। कल शाम से ही ट्रक हड़ताल विशेष कर पेट्रोल टैंकरों की हड़ताल ने आम आदमी के जीने का तरीका ही बदल दिया । सहजता से बीस रुपए का पेट्रोल लेकर दिन गुजरने वाले युवाओं के लिए सर्वाधिक दिक्कत है। जिन्हें अपने काम पर पहुंचना है उनके लिए भी जिसकी रोज की कमाई ही 300 से ₹500 है यदि वह दो पहिया वाहन रखता है तो पेट्रोल पंप पर 1 घंटे बिताने के बाद ₹100 से अधिक का पेट्रोल ले लिया तो सब्जी बाजार में बजट बिगड़ने वाला है। मुनाफाखोर प्रवृत्ति वाले व्यापारियों ने कल शाम से ही ट्रक नहीं आया कह कर सामान की कीमतें बढ़ा दी सब्जी में 5 से ₹10 किलो की तेजी देखी गई। 1 तारीख को वैसे भी सब्जी मंडी बंद रहती है तो 2 तारीख को आज जब खुली तब सब्जी के रेट बदल चुके थे। ट्रक ड्राइवर की हड़ताल फिलहाल 3 दिन की है इसलिए किसी बड़ी विपत्ति का संकेत नहीं है यदि हड़ताल फिर से हुई तो प्रतिदिन का सामान मुनाफाखोरों के चक्कर में जीवन को असहज कर देगा।