24 HNBC News
अपनी बाड़ छेक के रखा, पड़ोसी लोकप्रिय हो रहा है साल का अंतिम दिन कार्यकर्ताओं के साथ बिताएंगे शहर विधायक
Thursday, 28 Dec 2023 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 29 दिसंबर 2023।
बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के नेता पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल को इस बार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंत्रिमंडल में अब तक की सबसे बड़ी जीत के बावजूद मंत्री पद नहीं मिला। नगर विधायक अमर अग्रवाल के समर्थक 31 दिसंबर को कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर रहे हैं।
कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने का कारण बनता भी है। 29000 बोर्ड से जीत कोई ईवीएम के चमत्कार से नहीं कार्यकर्ताओं के मेहनत से हुई है। कार्यकर्ता बेताब है औपचारिक रूप से एक दूसरे का धन्यवाद देना है, साथ ही कार्यकर्ताओं को बांधकर भी तो रखना है आखिर पड़ोस में युवा विधायक आ गया है। बिलासपुर में ही उपमुख्यमंत्री का दरबार है पड़ोस में ही तखतपुर के विधायक का घर है उनके मित्र तो प्रत्येक राजनीतिक दल में है। किसी के कहीं आने जाने पर रोक थोड़ी न है। सबको अपना-अपना घर बचाना है जो कार्यकर्ताओं से ही बनता है। फिर 31 तारीख साल का अंतिम दिन है कार्यकर्ताओं से मिलजुल कर नए साल की शुभकामनाएं भी लेनी देनी है, पर राजनीति हर तरह से हमेशा सीधी ही थोड़े न ही सोचती है। जब किसी बड़े नेता का पकड़ कमजोर होता है तो चर्चा होती ही है। देखना है कि इसी तरह के कार्यकर्ता सम्मेलन कितनी शीघ्रता से भाजपा के अन्य नेता अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में करते हैं।