24 HNBC News
24hnbc संभवतः दो सप्ताह मे निगम मंडल के बचे नामों की घोषणा तय
Thursday, 03 Dec 2020 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

छत्तीसगढ़/रायपुर। सत्ता व संगठन के बीच तालमेल बनाकर जिस प्रकार भूपेश सरकार चल रही है, दो साल हो रहे हैं आगे भी शिकायत का मौका नहीं मिलेगा। यह आश्वासन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को मुख्यमंत्री ने दिल्ली में दिया है। इसलिए भी कि सोनिया गांधी व राहुल गांधी दिल्ली से बाहर थे। कुछ वरिष्ठ नेताओं से भी वे मिले। हालांकि अहमद पटेल के निधन के बाद उनका दिल्ली जाना हुआ पटेल और बघेल के बीच अच्छा तालमेल था। वरिष्ठता,सक्रियता व सभी को साधने की कोशिश सूची में होगी इसके भी संकेत कांग्रेस की करीबी सूत्र दे रहे हैं। हां इतना जरूर है कि इससे पहले एक बैठक समन्वय समिति की और होगी। 

जानकारी यह है कि छत्तीसगढ़ लौटने से पहले प्रियंका गांधी व भूपेश बघेल के बीच दिल्ली में लगभग साढ़े पांच घंटे से भी ज्यादा देर तक बैठक हुई। इसमें प्रियंका ने राज्य सरकार के कामकाज व संगठन के आगामी कार्ययोजना की जानकारी ली। निगम-मंडल व संगठन की नियुक्तियों पर भी चर्चा हुई। सोनिया व राहुल के दिल्ली से बाहर होने के कारण सीएम की उनसे मुलाकात नहीं हो पाई।

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार दिल्ली में हुई मुलाकात के बाद बघेल रायपुर में निगम-मंडल आयोग में होने वाली नियुक्तियों के लिए 8 या 9 दिसंबर को बैठक करेंगे। इसे नियुक्ति के पहले अंतिम बैठक माना जा रहा है। सूची पार्टी आलाकमान को भेजी जाएगी और नाम घोषित कर दिए जाएंगे। यहां यह बताना भी जरूरी होगा कि 17 दिसंबर को कांग्रेस सरकार के दो साल पूरे हो रहे हैं। उत्साहित कार्यकर्ताओं का उत्साह बना रहे इसलिए सही समय पर नामों की घोषणा करने का यह सबसे अच्छा अवसर है।