24 HNBC News
24hnbc छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के नए प्रभारी सचिन, समर्पित कार्यकर्ताओं को है परिवर्तन की पूरी उम्मीद
Saturday, 23 Dec 2023 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 24 दिसंबर 2023।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के लिए 23 दिसंबर दिन शनिवार बड़े काम का दिन रहा, एक तरफ रायपुर के राजीव भवन में टिकट से वंचित विधायकों की नाराजगी सुनी गई और रात को ही छत्तीसगढ़ के प्रभारी का बदलाव हो गया। अब सचिन पायलट छत्तीसगढ़ में प्रभारी का काम देखेंगे। उससे पहले यह जिम्मेदारी कुमारी शैलजा के पास थी। सचिन पायलट युवा हैं संगठनात्मक क्षमता के धनी हैं राजस्थान में वे प्रदेश अध्यक्ष के रूप में काम कर चुके हैं। सत्ता की अपेक्षा विपक्षी तौर तरीकों से ज्यादा वाकिफ है जाति की राजनीति से बेहतर तालमेल बनाना जानते हैं। सबसे अच्छी बात युवा है, युवा मानसिकता को समझते हैं और छत्तीसगढ़ में काम करने के लिए उन्हें सीधा खुला मैदान मिलेगा दो कारणों से भूपेश बघेल को एलाइंस कमेटी का मेंबर बना दिया गया है और टीएस सिंह देव को घोषणा पत्र समिति का कोऑर्डिनेटर बना दिया गया है। इस कारण प्रदेश में जिन दो बड़े नेताओं के खटपट के कारण कांग्रेस हारी उन दोनों बड़े नेताओं का सीधा हस्तक्षेप फिलहाल नहीं रहेगा। दीपक बैज प्रदेश अध्यक्ष और सचिन पायलट एक ही आयु वर्ग के हैं लिहाजा एक दूसरे को समझने में आसानी जाएगी। 
प्रदेश में कांग्रेस की हार के बाद जिस तरह से नेता पार्टी छोड़कर भाग रहे थे उसमें भी कमी होगी कारण कल टिकट से वंचित किए गए 21 एम एल ए रायपुर में बैठे और प्रदेश अध्यक्ष ने उनकी पूरी बात सुनी उसके पूर्व टिकट से वंचित विधायक अपनी शिकायतें लेकर दिल्ली गए थे। हाई कमान के निर्देश पर ही प्रदेश अध्यक्ष ने उनकी पूरी बातें सुनी है। कल ही जिला अध्यक्षों को भी बैठाया गया था ऐसे में प्रभारी बदलने के साथ ही संगठन में कुछ जिला अध्यक्षों की छुट्टी तय मानी जा रही है उसमें पहला नाम बिलासपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष का है यह वो विवाद है जिसके कारण पूर्व प्रभारी कुमारी शैलजा की खूब फजियत हुई मामला बेलतरा विधानसभा सीट की खरीदी बिक्री से जुड़ा है। चुनाव के समय ही बिलासपुर महापौर का एक ऑडियो वायरल हुआ जिसमें वे कांग्रेस के एक पुराने नेता को यह बता रहे थे कि बेलतरा टिकट किस तरह बिलासपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष ने प्राप्त की, कितने में प्राप्त की रुपए की अदायगी कैसे हुई कहां हुई और रुपए अदायगी के समय कौन सा मंत्री साथ था। इस ऑडियो के वायरल होने के बाद बिलासपुर में कांग्रेस शहर और ग्रामीण दोनों सीट हारी है। हार के बाद से जिला संगठन पूरी तरह निष्क्रिय पड़ा है। 
राज्य की राजनीति में बिलासपुर बेहद महत्वपूर्ण केंद्र है क्योंकि यहां से दो अन्य लोकसभा सीट कोरबा और जांजगीर चांपा भी प्रभावित होती है। ऐसे में नए प्रभारी सचिन पायलट को यहां विशेष ध्यान रखना पड़ेगा। आगामी लोकसभा चुनाव की आचार संहिता मार्च महीने में लागू हो जाएगी ऐसे में इस बात की पूरी संभावना है कि इसी साल नए प्रभारी का छत्तीसगढ़ दौर प्रारंभ हो जाएगा।