24 HNBC News
24hnbc भिलाई में आत्महत्या जयपुर में हत्या कुंठाग्रस्त समाज का निर्माण किसने किया..... ?
Wednesday, 06 Dec 2023 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 6 दिसंबर 2023।
 कुंठाग्रस्त समाज अस्थिर होता है। हाल ही में पांच राज्यों में चुनाव हुआ ये चुनाव भारत में हुआ या इंडिया में, राजस्थान से छत्तीसगढ़ की दूरी, भिलाई से जयपुर की दूरी तो गूगल पर सर्च करने 800 किलोमीटर निकले या 1000 पर चिंता एक सी है। भिलाई में करोड रुपए के हवाला के साथ पकड़े गए अमित दास के पिता कुआं में कूद कर आत्महत्या कर रहे हैं और जयपुर में करणी सेना जिस नाम का पहचान का संकट नहीं है के अध्यक्ष की उसी के घर पहुंच कर घुसकर रिवाल्वर से गोली मारकर हत्या कर दी जाती है। 
राज्य दब्बू है तो आत्महत्या होगी उग्र है तो हत्या होगी छत्तीसगढ़ में लगातार संगठित अपराध बढ़े हैं। शासन चाहे बीजेपी का रहा हो या कांग्रेस का छत्तीसगढ़ में जब कभी भी हत्या हुई बाद में आरोपी पकड़े गए तो कुछ लोग ने आत्महत्या की यह भी कहा जाता है कि आत्महत्या करा दी गई। नान घोटाला, व्यापम, मेडिकल नकल जमीन के स्कैंडल की अपराधी कहानी के पीछे यह अधिकतर देखा गया कहने में अब संचय होता है कि हमारा देश कृषि प्रधान है। असल में बेरोजगारी इस भयंकर दौर में पहुंच गई है की सक्षम लोग और पहचान बनाने के शॉर्टकट लोग निजी सेना बनाने लगे निजी सेनाओं को सांस्कृतिक विरासत धरोहर का जामा पहनाया जाता है। कुंठाग्रस्त युवा इसके सरदार बनते हैं पिक्चर चलेगी नहीं चलेगी कौन देखेगा नहीं दिखेगा यहां तक की पिक्चर को जबरदस्ती दिखा दिया जाएगा।
परंपरागत रूप से कहा जाता है अपराध के पीछे जर, जोरू, जमीन ही कारण होता है। 2014 के बाद हमारे समाज में कुंठाग्रस्त और आक्रामकता तेजी से बड़े हैं। वे बाकी से बोले हमारे माननीय स्वयंभू धर्म गुरुओं ने इसे खूब बढ़ावा दिया यदि हमें कुंठाग्रस्त समाज के प्रतीक गोडसे ही पसंद है तो अब यह प्रतीक हर वार्ड में गली-गली, चौक चौक पर मिलेंगे। इसे बधाई के रूप में स्वीकार करें या किसी और रूप में.....?