24hnbc ओ हो ऐसे युग पुरुष से कौन बचाए पीढ़ी को
Monday, 27 Nov 2023 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 28 नवंबर 2023।
देश के दूसरे सबसे बड़े संवैधानिक पोस्ट पर बैठे व्यक्ति ने प्रथम सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी को युग पुरुष बना दिया। ए ग्रेट मैन ऑफ एनईरा, हम सब ने मोहनदास करमचंद गांधी के बारे में खूब सुना खुल के आलोचना उनकी भी होती है। पर किसी ने उनकी चाटुकारिता नहीं की जो अब हो रही है। किसी नेता का प्रशंसक होना अलग बात है, चाटुकार होना अलग बात है। जो धनकर जी बंद कर दिखा रहे हैं। अब जब उन्होंने बोल ही दिया है तो एनडीडी मोदी के रिपोर्ट कार्ड को देखना ही होगा। एक दशक का ही देख लेते हैं उनके पूर्व को देखेंगे तो गोधरा, नरोड़ा पाटिया, बिल्किस और जाने क्या-क्या चिपक जाएगा।
आज हमारे देश की प्रति व्यक्ति आय नाइजीरिया से कुछ थोड़ी ही बेहतर है प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली कैबिनेट में काले धन पर एसआईटी बनाई थी आज तक परिणाम नहीं पता अचानक गए थे परिणामों पर अब बात करना नहीं चाहते चीन के राष्ट्रपति के साथ झूला झूले थे पर अब तो चीन का नाम भी नहीं लेते। आर्थिक मामलों में नोटबंदी पर अब चर्चा नहीं करते 50 दिन जनता से मांगे थे अब चौराहे पर दिखाई नहीं देते। जीएसटी को दूसरी स्वतंत्रता बता रहे थे अब चुप हैं। कश्मीर हल नहीं हुई मिजोरम स्वयं पैदा कर लिया, कोविड के नाटक, 10 साल में फिल्मो के प्रचार के अलावा और क्या किया। जिक्र करें युग पुरुष का अपनी ही सेना को पुलवामा, पठानकोट झेलवा दिया याद करें स्वतंत्रता के बाद जब देश में सांप्रदायिक हिंसा का माहौल या गांधी के पास कोई पद नहीं था पर वे हिंसा को खत्म करने गली-गली दौड़ रहे थे। धनकर के युग पुरुष के पास इतना बड़ा पद है पर मणिपुर जाते-जाते जाते पर नहीं जाते और कड़ी याद करें मोर को दाना खिलाने का दिल है। शामी के गले पढ़ सकते हैं, महिला रेसलर के नहीं हमें एक संवेदनशील उत्तरदाई प्रधानमंत्री की उम्मीद है। हम चाहते हैं कि सांसद इस जिम्मेदारी को पूरा करें क्योंकि संविधान ने प्रधानमंत्री चुनने की जिम्मेदारी उन्हें ही दी है जनता को युग पुरुष नहीं चाहिए।