24hnbc तांत्रिक पूजन शीघ्र फलदाई होता है ........ जागेश्वर अवस्थी
Tuesday, 28 Nov 2023 00:00 am
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 28 नवंबर 2023।
1 दिसंबर से पूरे देश में भैरव भक्तों के लिए आनंद का समय प्रारंभ हो रहा है अवसर शिव के पांचवें अवतार की जयंती का है। तीन तरह के पूजन विधियों में तांत्रिक पूजा शीघ्र फलदाई होती है। ऐसा मानना है भैरव पीठ के मुख्य पुजारी जागेश्वर अवस्थी जी का उनका यह भी कहना है कि अभी हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के दौरान बहुत से नेताओं ने तांत्रिक पूजन कराएं और पूजन का परिणाम 3 दिसंबर को पता चलेगा। श्री अवस्थी ने भैरव भक्तों को आमंत्रण देते हुए कहा कि 7 दिन के इस कार्यक्रम में नेत्र परीक्षण शिविर, स्वस्थ शिविर, सामूहिक विवाह, यज्ञ हवन का आयोजन है।
सभी भक्तगण रतनपुर स्थित भैरव बाबा मंदिर में आमंत्रित हैं।