24hnbc कांग्रेस संगठन औपचारिक स्तर पर मीडिया से जी चुराने का पुराना खिलाड़ी
Friday, 24 Nov 2023 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 25 नवंबर 2023।
वर्ष 2018 में कांग्रेस पार्टी में बंपर बहुमत के साथ सरकार बनाई उसके पहले कांग्रेस लंबे समय से छत्तीसगढ़ में विपक्ष में रही, और विपक्ष में रहने के कारण पार्टी के नेता पत्रकारों के साथ बड़े दोस्ताना संबंध रखते थे। तभी तो उनकी खबरें स्थान पाती रही।
भाजपा के आखिरी कार्यकाल में कांग्रेस पार्टी और उसके नेता धारदार तरीके से सत्ताधारी पार्टी पर हमले करते थे और सुर्खियों में भी बन रहे। बघेल, महंत और टीएस कभी त्रिफला कभी जय वीरू का खिताब पाए रहे। सत्ता में आने के बाद क्या यही सहजता नसीब हुई बिलासपुर जिले के भीतर तो नहीं..... कांग्रेस के किसी भी बड़े नेता ने कभी भी पत्रकारों को औपचारिक रूप से पत्रकार वार्ता के लिए नहीं बुलाया जबकि चुनाव परिणाम पूर्व घोषणा पत्र समिति के अगुआ टीएस सिंह देव बिलासपुर प्रेस क्लब तक गए थे और वहां उन्होंने आने वाली नई सरकार से पत्रकारों को क्या अपेक्षा है पर राय मशवरा किया। जैसे बड़े नेता वैसे ही अन्य नेता बिलासपुर जिले में भी कांग्रेस संगठन में कभी भी पत्रकारों को अपनी पार्टी की बड़ी से बड़ी योजना की सफलता पर ग्रैंड तो छोड़ साधारण लंच पर भी नहीं बुलाया। हां वे पत्रकारों से यह उम्मीद जरूर करते रहे की पार्टी नीतियों को छोड़ व्यक्तिगत उपलब्धि का बखान करें यह तो व्यक्ति - व्यक्ति नेता - पत्रकार की आपसी समझ है।
जब कभी भी कोई बड़ा कांग्रेसी नेता छत्तीसगढ़ भवन के अतिरिक्त किसी सम्मानजनक स्थान पर चर्चा नहीं हुई जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आए संगठन के पदाधिकारी जिन्हें चुनाव लड़ना था पत्रकारों से कन्नी काट गए। यह रवैया देख, की सबसे पुरानी राजनीतिक दल के नेताओं को शोभा नहीं देता पर मीडिया के पुराने चावल को इसकी आदत है।