24hnbc एक भोज वार्ता से निकले कई सवाल
Friday, 24 Nov 2023 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 25 नवंबर 2023।
3 तारीख की मतगणना में परिणाम चाहे जो भी हो पर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष की मेहमान नवाजी से बिलासपुर के पत्रकार धन्य हो गए। 24 तारीख को जब पार्टी संवाद के जनसंपर्क अधिकारी का मोबाइल कुछ चुनिंदा पत्रकारों को प्राप्त हुआ, तब उन्हें यह उम्मीद नहीं थी की मतदान हो जाने के बाद अब नेताओं के लिए वे उपयोगी हैं। एक-एक करके बुलाए गए स्थान पर पत्रकारों ने पहुंचना शुरू किया। वहां पर मेजबानी करने के लिए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के एक सिपहसालार भी उपलब्ध थे। जो इन दोनों शहरी राजनीति में सक्रिय नजर आते हैं। तो चर्चा पड़ोसी जिले की एक लोकसभा सीट लोरमी से भाजपा प्रत्याशी, बिलासपुर सांसद, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की हो रही है। राजनीतिक पंडित कहते हैं वे भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद के दावेदार भी हैं हो भी क्यों नहीं।
राज्य में ओबीसी की पॉलिटिक्स जो चल रही है एससी-एसटी वर्ग के नेताओं की तो गिनती ही नहीं है। मंत्री बन जाते हैं यही बड़ी कृपा है। औपचारिक वार्तालाप नहीं हुई इसलिए माहौल ज्यादा खुशनुमा रहा पर नेता मेजबानी करे पत्रकार मेहमान हो और खबर ना बने यह नहीं हो सकता। खुसूर फुसूर में कई लोगों ने लोरमी सीट को फंसा हुआ बताया। हालांकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सभी मेहमानों से अलग-अलग मिले पर कुछ मेहमान उन्हें भावी मुख्यमंत्री के रूप में देखते हुए अत्यधिक नजदीकी स्थापित करने के मंतव्य से चीफ गेस्ट के चेयर के पास से हट ही नहीं रहे थे। ऐसे में मेजबान को ही हटाना पड़ा।
राजनीति के जानकार कहते हैं कि सांसद महोदय ने चुनाव लड़ने की सीट पूर्व में ही तय कर ली थी। कुछ कहते हैं खत्री जी ने फंसा दिया तो कुछ कहते हैं मीडिया की आंखों से दूर होकर नेताजी ने गलती कर दी किसी शहरी प्रकृति की सीट पर चुनाव लड़ा होता तो पूरे छत्तीसगढ़ में रोज मीडिया प्रोजेक्शन मिलता। और पूरे छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार करते पर डूबती हुई सीट से चुनाव लड़कर ऐसा संकेत गया की अध्यक्ष महोदय जुझारू योद्धा नहीं है। जैसा छत्तीसगढ़ की जनता चाहती है। निडर, जुझारू, आम जनता के हक के लिए सदा खड़े रहने वाला और जीत के लिए अपना सब कुछ दाव पर लगाने वाला वैसा दाव पर लगाने वाला जैसा जुदेव था। भले ही जीत के बावजूद सीएम नहीं बन पाया पर जनता के दिल में बसता था। दोपहर के भोजन के चक्कर में एक नहीं कल अखबार नविशो की तीन पीसी छुटी जिसमें से एक तो आने वाले बुलडोजर राज की थी।