24hnbc बिलासपुर नहीं बेलतरा है जिला की राजनीति का केंद्र बिंदु
Thursday, 23 Nov 2023 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 24 अक्टूबर 2023।
3 दिसंबर को बिलासपुर जिले में मतगणना का परिणाम कुछ भी आए एक बात का जवाब मिल जाएगा की जिला ग्रामीण अध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति कैसे होगी। बेलतरा में कांग्रेस का प्रत्याशी हारे या जीते यदि बिलासपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस को राहुल गांधी के लिए कुछ कर कर दिखाना है तो जिला ग्रामीण अध्यक्ष पद पर नया चेहरा बैठना होगा। अल में इसी बिंदु से बेलतरा में भीतरघात की शिकायत का मामला जुड़ा हुआ है।
तथ्यात्मक तरीके से समझे .....
जिला ग्रामीण अध्यक्ष दो स्थानों से टिकट के कतार में थे कोटा और बेलतरा तभी पद पर नई नियुक्ति का विचार हुआ बताया जाता है। पर ऐसा नहीं हो सका कोटा की टिकट बेलतरा में फिट हो गई। बिलासपुर महापौर ने टिकट बिक्री का आरोप जड़ दिया। सीएम साहब ने आलू प्याज की अदला-बदली के जरिए अपने खास को कोटा में फिट कर दिया बेलतरा टिकट घोषणा पश्चात जमकर आवाज़ें उठी, याद रखें पूरे प्रदेश में एक-दो नहीं सात स्थान पर कांग्रेस को नए अध्यक्ष की नियुक्ति करनी थी बताया जाता है। फाइल भी दौड़ी थी तब इस नियुक्ति का पता बिलासपुर जिला ग्रामीण को न लगा हो ऐसा कैसे हो सकता है। जितना बड़ा असंतोष का स्वर भरपाई भी उतनी ही बड़ी होती है। बस राजनीति के मजे हुए कांग्रेस बेलतरा प्रत्याशी ने शतरंज के बोड पर अपनी चाल चल दी उन्हें आभास है बेलतरा से हार हो रही है। अभी से बचाव का रास्ता निकाल लो और अपना एक पद तो बचा लो बिलासपुर कांग्रेस के संगठन में 3 दिसंबर के बाद नए सिरे से गुटीय संतुलन कायम होगा। और यह सब कुछ सिघ्र ही होगा। अन्यथा प्रदेश नेतृत्व प्रभारी दिल्ली में क्या चेहरा दिखाएंगे।