24 HNBC News
24hnbc शंकराचार्य ने तो खुले मैदान में कहा था वे घमंडी है
Monday, 13 Nov 2023 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 14 नवंबर 2023।
वर्ष 2023 छत्तीसगढ़ विधानसभा का चुनाव प्रचार लगभग अंतिम दौर में है 15 नवंबर को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है ऐसे में जनता के बीच बिलासपुर विधानसभा के कुछ क्षेत्र से सेठ का पैसा बटने के समाचार आ रहे हैं। आज 2:00 बजे हम मगरपार क्षेत्र के एक छोटी सी होटल पर चाय पीने रुके महिला संचालक ने हमें बताया सुबह कमल की महिला कार्य करता आई थी पर्ची के साथ लिपटा हुआ 500 के दो नोट थे। चाय वाली ने कहा आपको क्या लगता है इस तरह पैसा बताकर कोई चुनाव जीत सकता है। जितना चाहिए तब हमें पुरी पीठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती का वह भाषण याद आया जो उन्होंने सीएमडी महाविद्यालय मैदान की धर्म सभा में दिया था। उस दिन के दैनिक अखबार उसे खबर से पटे पड़े थे। शंकराचार्य ने उसे समय के मंत्री का नाम लेते हुए कहा था वे अमर हैं अमर रहे लेकिन हमारे संस्था के लोगों को चुनौती न दें। प्रतीत होता है कि उनमें घमंड आ गया है आज जब मगरपारा के चाय वाले ने प्रचार पत्र के साथ 500 के दो नोट आने की बात कही तब प्रत्याशी का घमंड फिर से ताजा हो गया। जिससे वोट चाहिए अपना काम बताइए निवेदन करिए पक्ष में मतदान की अपील करिए पर नोट देकर वोट मांगना दिखता है की घमंड अभी गया नहीं। बल्कि सत्ता से बाहर होने के कारण दोबारा सत्ता में आने के लिए बावला हो रहा है।
घमंड के अलावा बिलासपुर भाजपा प्रत्याशी की दूसरी पहचान पीड़ित लोगों को देखकर मुस्कुराहट की। कहते हैं नसबंदी कांड जिसे अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने जोर-शोर से संवेदनशीलता के साथ उठाया। एक ऐसी विभीषिका जिसकी चर्चा बिलासपुर से लेकर दिल्ली और न्यूयॉर्क तक हुई। उसे समय भी स्वास्थ्य मंत्री के चेहरे पर कभी दुख और विषाद दिखाई नहीं दिया उलट कुछ स्थानों पर मंद मंद मुस्कुराते मंत्री जी अवश्य दिखाई दिए।