24 HNBC News
24hnbc परपीड़ा में आनंद लेते हैं सेठ --------- शैलेश
Friday, 10 Nov 2023 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 11 नवंबर 2023।
दिवाली त्योहार के बीच कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पांडे का चुनाव प्रचार बदस्तूर जारी है। उनके चुनाव प्रचार के लिए उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने भी कल धनतेरस के दिन मुख्य बाजार शनिचरी से गोल बाजार के बीच जनसंपर्क किया और एक नुक्कड़ सभा को भी संबोधित किया।
आज शैलेश पांडे ने तालापारा मगरपारा के बीच सघन जनसंपर्क किया। बिलासपुर विधायक सीट पर जीत कायम रखने के लिए महिला कांग्रेस सेवा दल पूरे शिद्दत के साथ चुनाव प्रचार में लगे हैं।
नगर विधायक शैलेश पांडे ने एक बार फिर से सेठ जी पर जनता को छोड़ आका के आदेश पर थाली और ताली बजाने की बात कही। गोदी मीडिया ने सेठ का यश गान करते हुए यह फोटो भी छपा था सो अभी भी उपलब्ध है। एक तरफ जनता खून के आंसू रो रही थी तब पूरा परिवार परिधान मंत्री के निर्देश पर ताली और थाली बजा रहा था। असल में यह परेशान हाल नागरिकों की स्थिति पर ताली बजाकर खुश होना लग रहा है। इसे मनोविज्ञान में बीमारी का दर्जा दिया जाता है।