24 HNBC News
कमल डहेरिया ने किया जनसंपर्क किसान कांग्रेस ने संभाला पामगढ़ में प्रचार का मोर्चा
Sunday, 05 Nov 2023 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 5 नवंबर 2023।
छत्तीसगढ़ विधानसभा का चुनाव पूरी तरीके से कृषि और किसान पर केंद्रित हो गया है। इसे देखते हुए किसान कांग्रेस ने अपने को पुरी तरीके से चुनाव में सक्रिय किया है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामविलास साहू ने सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों पर अपने प्रतिनिधि तैनात कर दिए। इसी क्रम में विधानसभा क्रमांक 38 पामगढ़ कमल डेहरिया की नियुक्ति हुई। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन शुरू कर दिया है।
मेहंदी, हरदोई, पंडरिया, बिलारी, कोकल और समीपस्थ गांव में पार्टी प्रत्याशी शेषराज हरिवंश के पक्ष में चुनाव प्रचार किया।
किसान कांग्रेस के नेता कमल डेहरिया ने कांग्रेस द्वारा जारी गारंटी की जानकारी दी और कहां की कांग्रेस के कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। वादे के अनुसार कर्ज माफी की गई धान खरीदी गई उसका बोनस दिया गया भले ही किसान विरोधी जुमलेबाज केंद्र सरकार ने कई अलंगे डालें पर कांग्रेस ने जो कहा था वह किया। 
भारतीय जनता पार्टी का जुमलेबाजी वाला घोषणा पत्र मोदी की गारंटी के नाम से आए किसान लोग याद रखें इसी व्यक्ति ने खाते में 15 लाख लाने की बात कही थी वह तो नहीं आया। उल्टे तीन अध्यादेश लाये गये किसान विरोध में परिणाम देशभर का अन्नदाता 1 साल तक ठंड, गर्मी, बरसात झेलते हुए सड़क पर किसान विरोधी अध्यादेश के खिलाफ लड़ता रहा। सैकड़ो की संख्या में किसानों की शहादत हुई और उसे दौरान भाजपा के नेता किसानों को राष्ट्र विरोधी, खालिस्तानी समर्थक कहते घूमते रहे, और अब उनके हितैषी बना रहे हैं। ऐसे में भरोसे की सरकार पर 17 तारीख को बटन दबाए और यही सरकार बरकरार रखेगी।