24hnbc लेखराम साहू ने आम आदमी पार्टी कसडोल विधान सभा के कार्यकर्ताओं के साथ किया गद्दारी ऐसे प्रत्याशी को टिकट भी नहीं देना था ....... जगन्नाथ महिलांगे
Saturday, 04 Nov 2023 00:00 am
24 HNBC News
24hnbc.com
बलौदाबाजार, 4 नवंबर 2023।
आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष जगन्नाथ महिलांगे तथा सचिव श्यामा चरण साहू ने बताया कि 3/11/2023 दिन शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में बैठक रखा गया था जिसमें उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने निर्णय लिया गया कि आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जो प्रत्याशी लेखराम साहू को कसडोल विधान में प्रत्याशी के रूप में उतारा था जिसका कसडोल विधान सभा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने लेखराम का विरोध किया क्योंकि लेखराम साहू आम आदमी पार्टी के सदस्य नहीं था इस लिए आम आदमी के पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा को एवं प्रदेश पदाधिकारियों को इस बात का अवगत कराया गया था कि लेखराम साहू सही प्रत्याशी नहीं है और उसका टिकट कैंसिल करने और आम आदमी पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता को टिकट देने के लिए लिखित में आवेदन दिया गया था और पावती लिया था। उसके बाद भी प्रदेश प्रभारी ने टिकट कैंसिल नहीं किया और अन्त में हम सभी कार्यकर्ताओं ने बैठक लेकर लेखराम को समर्थन किया।
अतः गद्दार लेखराम साहू ने लोभ लालच प्रलोभन में आकर आम आदमी पार्टी का नामांकन 2 तारीक को वापस ले लिया और कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गया लेखराम साहू ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं आम जनता के साथ धोखाधडी और गद्दारी किया है और ये साहू समाज के नाम पर कलंक है। प्रदेश प्रभारी संजीव झा प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी संदीप पाठक ने कसडोल विधान सभा के कार्यकर्ताओं एवं आम जनता के भावनाओ के साथ खिलवाड़ किया और धोखा दिया है तो कसडोल विधान सभा कार्यकर्ता इस शर्मनाक कृत्य की निंदा करता है आज के इस बैठक में शामिल सदस्य नरेंद्र मनहर ब्लाक अध्यक्ष महेंद्र मंडलेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप साहू जिला मीडिया प्रभारी मंगल प्रसाद वर्मा वरिष्ठ कार्यकर्ता राकेश पैकरा एसटी विंग जिला अध्यक्ष .मुकेश कुमार साहू श्याम सुंदर जेठु राम साहू,सम्मे लाल पटेल, सूखचंद साहू जिला सचिव श्यामा चरण साहू और बहुत से कार्यकर्ता शामिल हुए।
( राघवेन्द्र सिंह )