24hnbc सभी समाज में लोकप्रिय हैं शैलेश पांडे
Thursday, 02 Nov 2023 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 3 नवंबर 2023।
बिलासपुर विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी का आज का जन्म संपर्क वार्ड क्रमांक 28 - 29 में हुआ। सबसे पहले उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और बाद में तार बहार चौक स्थित व्यापारियों से उनकी दुकान पर जाकर जन समर्थन मांगा पास में ही स्थित मरियम सहाय केंद्र में वहां के निवासियों से संपर्क किया। कांग्रेस प्रत्याशी के मुद्दे कांग्रेस के घोषणा पत्र के अनुरूप हैं। गैस सब्सिडी, केजी टू पीजी मुक्त शिक्षा, अच्छी स्वास्थ्य सुविधा बिलासपुर शहर को रायपुर के समकक्ष लाना वे कहते हैं 15 साल बनाम 5 साल। आज धरातल पर काम दिखाई देता है, नदी में पानी दिखाई देता है। और रोज सफाई दिखाई देता है, किसी के काम में अपना पराये का भेद नहीं है। आज के चुनाव प्रचार में एक तरफ तारबहार का क्षेत्र था तो दूसरी ओर चर्च से लगी हुई बस्ती थी। विधायक के लिए जितना सहज धान मंडी क्षेत्र में प्रचार करना है उतना ही आसान तारबहार भी है। आज के चुनाव प्रचार में उनके साथ पूर्व राज्यसभा सदस्य क्या इनग्रिड मेक्लाउड योग आयोग के सदस्य रविंद्र सिंह, वार्ड पार्षद गफ्फार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक शामिल रहे।