24 HNBC News
सार्वजनिक स्थलों से दीवाल पोतू नेताओं के नहीं हटाएं जा रहे विज्ञापन कसडोल जनपद में भी संपत्ति विरूपण अधिनियम का नहीं हो रहा है पालन, आखिर सं.विरु.का पूर्णतःपालन जिले में कब तक हो पाएगा
Wednesday, 01 Nov 2023 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बलौदाबाजार, 2 नवंबर 2023।
विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु 09 अक्टूबर 2023 को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन की घोषणा किये जाने से आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंदन कुमार के आदेशानुसार संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत जिले के नगरीय निकायों एवं जनपद पंचायत क्षेत्रों में संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।इसके तहत शासकीय एवं सार्वजनिक स्थानों में लगाए गए पोस्टर, बैनर, वाॅल पेंटिग आदि प्रचार की युक्तियों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए उन्होंने सभी सीएमओ,जनपद सीईओ सहित चुनाव संबधित अधिकारियों को निर्देशित किया है। किंतु निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समयावधि गुजर जाने के बाद भी आज पर्यंत दीवारो पर राजनितिक दलों के प्रचार लेखन अभी तक नहीं हटाए गए है इसमें स्पष्ट रुप से जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी की लापरवाही दिख रही है अपने अधीनस्थ कर्मचारियों पंचायत सचिवों को तो निर्देश दे दिया है किन्तु सार्वजनिक स्थानों में लगाए गए पोस्टर, बैनर, वाॅल पेंटिग आदि प्रचार की युक्तियों को हटाने की कार्रवाई पर मॉनिटरिंग नहीं किया है और नहीं कर रहे है। 
 लगातार शासकीय नियमों की अवहेलना एवं लापवाही के चलते ग्राम पंचायतो में अव्यवस्था का आलम व्याप्त है । साथ ही आचार सहिता लगते हीं पुरा प्रशासन मुस्तैदी से शांतिर्पूण चुनाव सम्पन कराने जुटा हुआ है । इसी तारतम्य में वाहनों की सघन चेकिंग अवैध तरीके से शराब, पैसे, प्रचार समाग्री आदि का परिवहन करते वाहनों पर कार्यवाही किया जा रहा है, समस्त शासकीय सम्पत्तियों जैसे भवन , खम्भे आदि से राजनितिक पोस्टर, बैनर, झंडे, फ्लेक्स हटाने, दीवारों पर शासन की योजनाओं का प्रचार कों पुतवाने का कार्य कई जगहों पर हों चुका है परन्तु जनपद पंचायत कसडोल के ग्राम पंचायतो में घर दुकान के दीवारों पर बड़े बड़े राजनितिक का प्रचार प्रसार वाले लेखन आज भी नियम - कायदों की धज्जी उड़ाते हुए लिखाए हुए हैं । आदर्श आचार सहिता का उल्लंघन जिम्मेदार पद पर बैठे अधिकारी के सह में अधीनस्थ कर्मचारी द्वारा धज्जिया उड़ा रहे है
 
जनपद पंचायत कसडोल क्षेत्र के गांवो में आचार सहिता का खुलेआम उल्लंघन देखी जा रही है पुरे जनपद पंचायत के ग्राम पंचायतो में सघन जांच किया जाये तो बहुत से ग्राम पंचायतो के दीवारो मे राजनितिक पहचान नही हटाया गया दर्जनों ग्राम पंचायत हसुवा, बलौदा, बरपाली, कटगी,अमोदी, छतवन, गोलाझार, राजादेवरी, गिधोरी,छाछी, दर्रा में आचार सहिता के उल्लंघन देखने को मिला।
जिला एवं निर्वाचन प्रशासन की सक्रियता देख लग रहा है 3 दिसम्बर मतगणना तो पूर्ण हो जाएगी संपत्ति विरूपण अधिनियम की कार्यवाही।
इनका कहना है 
*कोई कोई पंचायत में दीवाल पेंटिंग की जानकारी हुआ है अभी चार पंचायत के सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया गया और आगे शिकायत मिलती है तो और कार्यवाही होंगी।*
                     हिमांशु वर्मा
      मुख्य कार्यपालन अधिकारी कसडोल
 
( राघवेन्द्र सिंह)