24 HNBC News
मामला अजाक थाना बलौदाबाजार स्थांतरित कूट रचना धोखा धडी के आरोप पर 9 व्यक्तियों पर अपराध दर्ज
Wednesday, 01 Nov 2023 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बलौदाबाजार, 2 नवंबर 2023।
ग्राम मोहभठ्ठा के अमृत दत्त अग्रवाल के परिवाद पर जिला सत्र न्यायालय के आदेश से हथबन्ध पुलिस थाना के निरक्षक अजय झा ने बताया की ग्राम मोहभठ्ठा में लगभग 28 वर्ष पुराने जमीन संबंधित मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है की सुखदेव अग्रवाल, सुरुज बाई अग्रवाल,श्रवण अग्रवाल ,उमा किरण अग्रवाल हेमंत अग्रवाल,जयंत अग्रवाल, आंनद अग्रवाल, शंकर लाल अग्रवाल,ऋषि अग्रवाल सभी ग्राम मोहभठ्ठा निवासी के विरुद्ध कूट रचना करके शिलिंग की जमीन को अनाम लोगो को बिक्री बैनामा कर दिया है शिकायत कर्ता के परिवार पर जिला सत्र न्यायालय के आदेश से अपराध क्रमांक 01/2023 धारा 420,467,468,471,34 भादवी, व 3(2)(v) अनु जा /अनू, ज/ जा/अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामले को दर्ज किया गया तथा अजाक थाना बलौदा बाजार को स्थांतरित कर दिया गया 
अजाक थाना बलौदाबाजार उप पुलिस अधीक्षक राजेश श्रीवास्तव ने बताया की हथबंद थाने से उपरोक्त मामला आया है मामला राजस्व विभाग से संबंधित है संपूर्ण मामले की विवेचना की जा रही है।
 
( राघवेन्द्र सिंह )