24 HNBC News
24hnbc कांग्रेस हमेशा नकारात्मक राजनीति करती है ...... अमर
Thursday, 02 Nov 2023 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 2 नवंबर 2023।
भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने आज का चुनाव प्रचार व्यापार विहार क्षेत्र में किया। प्रचार प्रारंभ करने के पूर्व उन्होंने मध्य प्रदेश शासन पूर्व मंत्री मूलचंद खंडेलवाल के आवास पर संजय खंडेलवाल की माता जी से आशीर्वाद लिया परिवार के मंदिर में पूजा अर्चना की और बाद में जनसंपर्क प्रारंभ किया। उन्होंने कहा कि मुझे दुख होता है यह देखकर की 5 साल में ही बिलासपुर शहर की हालत में तेजी से ऋणात्मक तब्दीली हुई।
अधोसंरचना निर्माण के जो काम मैंने शहर की तरक्की के लिए किए थे उन सब पर कुठाराघात किया गया।
शिक्षा, स्वास्थ्य, औद्योगिकरण सब में बिलासपुर बढ़ गई इस बार फिर से कमल चलेगा और हमने राज्य बनाया है इसे पाला-पोसा है और हम ही इसे देश की तरक्की में बराबरी का हक दिल लेंगे।
उन्होंने पूर्व मंत्री स्वर्गीय श्री खंडेलवाल की धर्मपत्नी श्रीमती देवकी खंडेलवाल का आशीर्वाद लेते हुए चुनाव प्रचार का प्रारंभ किया इस दौरान प्रमुख रूप से संजय खंडेलवाल ,सुनील सोनथलिया, शंकर मेघानी जवाहर शराफ ,मनीष अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, प्रकाश राय ,जगदीश गोविंदानी, पंकज पारेख, राम खेड़िया ,दिनेश जानी, श्याम किशोर अग्रवाल, नरेश शाह, भूषण त्रिवेदी, मांडला साहू सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे जिन्होंने बाजे गाजे के साथ भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल का स्वागत करते हुए उन्हें आश्वस्त कराया कि चुनाव में भाजपा को जिताने में वे सभी पूरी मदद करेंगे एवं लोगों को भाजपा को वोट देने की अपील करेंगे ।श्री अग्रवाल ने चुनाव प्रचार की शुरुआत साई परिसर से किया तथा मतदाताओं से मुलाकात कर भारतीय जनता पार्टी को जिताने की अपील की।