24 HNBC News
24hnbc राजनीतिक दल के आचरण को जांचे, फिर करें मतदान ....... प्रियंका गांधी
Sunday, 29 Oct 2023 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 30 अक्टूबर 2023।
छत्तीसगढ़ विधानसभा द्वितीय चरण वाले विधानसभा क्षेत्र में नामांकन का आज अंतिम दिन था। आज ही के दिन बिलासपुर जिला मुख्यालय पुलिस ग्राउंड में कांग्रेस की तारणहार प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक आमसभा को संबोधित किया। उन्होंने जनता को बताया कि वोट देने के पहले वे राजनीतिक दल के आचरण को देखें और जब आचरण को देखेंगे तो उन्हें ऐसा विश्वास है कि वोट कांग्रेस की झोली में जाएगा। प्रियंका गांधी ने जनता के साथ चिर परिचित भावात्मक जुड़ाव बनाने के लिए आज 30 अक्टूबर को याद रखा उन्होंने कहा कल 31 अक्टूबर स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि है। उन्होंने उसे दिन की अपनी साधारण गतिविधियों का जिक्र किया बताया कैसे वे स्कूल गई थी और मात्र 2 घंटे बाद सुरक्षा बल के जवान उन्हें और उनके भाई को किस तरह वापस घर प्रधानमंत्री आवास लेकर आ गये। उन्होंने अपने पिता राजीव गांधी की शहादत को भी याद किया उन्होंने अपने पूरे भाषण में एटी और ओबीसी की 84% जनसंख्या के न्याय की बात की, उन्होंने ओल्ड पेंशन स्कीम की बात की, कांग्रेस की ओर से छह नई घोषणाएं की उन्होंने अपने भाषण में महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने की बात की कहा कि इतिहास बताता है छत्तीसगढ़ बिलासपुर में स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी आए थे और महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता आंदोलन में महिलाओं की सहभागिता की बात की थी। उन्होंने कहा कि इतिहासकार बताते हैं कि महात्मा गांधी के भाषण समाप्ति के बाद कैसे महिलाओं ने उस स्थान की धूल और कुछ नहीं वहां ने वहां के पत्थर अपने घर में रखकर श्रद्धा से गांधी जी की बात को माना आगे उन्होंने कहा कि यह श्रद्धा और विश्वास एक तरफा मामला नहीं हो सकता। आप नेताओं में भरोसा करते हैं और नेता आपकी समस्या सुलझाते हैं। आपकी जीने की कठिनाई को सुगम कर देते हैं। यह कोई एहसान नहीं आपका हक है। उन्होंने बिलासपुर जिले के सभी प्रत्याशी का नाम लिया और कांग्रेस को जिताने की अपील की....।