24hnbc प्रियंका की सभा बिलासपुर में, स्वागत करेगा कोटा प्रत्याशी यही है भूपेश का न्याय
Monday, 30 Oct 2023 00:00 am
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 30 अक्टूबर 2023।
बिलासपुर जिला कांग्रेस का संगठन और उसके नेता के कथनों में डबल स्टैंडर्ड है। आज यह बात प्रियंका गांधी की आम सभा में सुनाई और दिखाई दी, प्रियंका गांधी की आम सभा बिलासपुर जिला मुख्यालय पुलिस ग्राउंड में हो रही है। स्वागत भाषण कोटा कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा किया गया बेहतर होता चुनाव जीतने के लिए प्रियंका की यह सभा कोटा में ही कर ली जाती। जब सभा बिलासपुर विधानसभा में हो रही है तब स्वागत भाषण बिलासपुर विधायक एवं प्रत्यासी शैलेश पांडे द्वारा क्यों नहीं करवाया जाता।
कोटा प्रत्याशी कहते हैं जिले की पूरी 6 सीट जीतकर प्रियंका गांधी की झोली में डालेंगे वे अपनी सीट की गारंटी ले लें बिलासपुर विधानसभा के मतदाता का अपमान बिलासपुर में ही करते हैं। बिलासपुर के जीते हुए विधायक का अपमान बिलासपुर में करते हैं और बिलासपुर जिले से 6 सीट जीत की गारंटी देते हैं। लोकसभा चुनाव पूर्व में हार चुके हैं कोटा चुनाव में हार के डर में बैठे हैं और 6 सीट जीतने की गारंटी दे रहे हैं।
इसे कांग्रेस के नेताओं का दोहरापन ही कहा जाएगा बिलासपुर का मतदाता जानता है उसने 2018 के चुनाव में जिसे जिताया उसका अपने नागरिकों के साथ कैसा संबंध है और कांग्रेस में रहकर फूल छाप कांग्रेसियों से जनता निपटा जानती है।
यह वही पुलिस ग्राउंड है जहां पर यहां से एक भी 15 अगस्त, 26 जनवरी के दिन शहर विधायक ध्वजारोहण नहीं कर पाए और यह वही ग्राउंड है जहां पर आज प्रियंका गांधी वाड्रा की सभा में स्वागत भाषण का नैतिक हक शहर विधायक शैलेश पांडे का था। पर कुटीलता के साथ छीन लिया गया। यदि जिले के मतदाता कांग्रेस को सबक सिखाने पर आमादा हो गए तो अभी की स्थिति में राज्य के भीतर कांग्रेस 38 सीट हार रही है। उसमें 10 की और बढ़ोतरी हो जाएगी अभी भी वक्त है विधानसभा के लाडले प्रत्याशी को उचित सम्मान दें अन्यथा जिले की सीटों पर हर के लिए तैयार रहें। 17 नवंबर को बटन दबेगा।