24 HNBC News
मतदान के पहले किचन में नहीं लाकर में दिखाई देगी प्याज विश्व का सबसे बड़ा प्याज निर्यातक है भारत
Monday, 30 Oct 2023 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
धनतेरस के दिन चांदी नहीं खरीद लीजिएगा प्याज
बिलासपुर, 30 अक्टूबर 2023।
कभी एक रुपए दो रुपए किलो वाला प्याज किसान को आंसू निकलवाता है तो अभी 80 रुपए किलो वाला प्याज उपभोक्ता का आंसू निकलवा रहा है। तैय माने आंख में और मिर्ची पड़ेगी और हम सरकार को गालियां देते नजर आएंगे। भारत विश्व का सबसे बड़ा प्याज उत्पादक देश है। विश्व की कुल प्याज उत्पादन में भारत की कुल हिस्सेदारी 24.95% है लिहाजा हम सबसे बड़े निर्यातक भी हैं। महाराष्ट्र में तो एक साल में प्याज की तीन फसल ली जाती है। भारत में प्याज उत्पादक राज्यों में पहला स्थान महाराष्ट्र, दूसरा मध्य प्रदेश का है इसके बाद कर्नाटक, गुजरात, राजस्थान, बिहार, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा का नंबर आता है। भारत के कुल प्याज उत्पादन में महाराष्ट्र 42.5 2% और उसके बाद मध्य प्रदेश 15.16% की हिस्सेदारी रखता है। कुल मिलाकर अगर महाराष्ट्र में फसल खराब हुई तो प्याज का पूरा बाजार और उसका गणित बिगड़ जाता है। 
2021-22 में महाराष्ट्र में 16.2 लाख हेक्टेयर जमीन पर प्याज की खेती हुई। और 2022-23 में इसमें 16% की वृद्धि हुई, अनुमान है 3.11 करोड़ टन उत्पादन होगा। खरीफ फसल की आमद देर में हुई । मानसून चक्र बिगड़ा 1 अप्रैल से 4 अगस्त के बीच 9.75 लाख टन प्याज का निर्यात हो गया। देसी मार्केट में प्याज काम हो जाएगी जब सरकार को समझ आया तो उसने तो उसने अब जाकर 40% निर्यात शुल्क ठोक दिया। पर अब तो स्थिति कंट्रोल के बाहर हो चुकी है। भारत सऊदी अरब, इंग्लैंड, अमेरिका, स्पेन, कनाडा, इटली, ईरान, फ्रांस, रोमानिया, लेब्रोन, ताइवान, सेनेगल , पोलैंड सहित 75 देश को प्याज का निर्यात करता है। पिछले 2 साल से प्याज के दाम एक और दो रुपए तक चले गए किसानों को भारी नुकसान हुआ कहीं कहीं तो उन्होंने कसम खा ली की अबकी बार प्याज नहीं लगाएंगे पर भारत प्याज की खेती का बादशाह है जिस धंधे से नुकसान होता है उसी में नुकसान की भरपाई हो सकती है। इस बार होती लग रही थी और चुनावी गणित को देखते हुए सरकार की हालत खराब हो रही है। देसी उपभोक्ता को उसकी जब के भीतर प्याज मिल जाए अन्यथा सरकार को वोट नहीं मिलेगा। सब जानते हैं ठीकरा मोदी पर फूटेगा लिहाजा केंद्र सरकार ने ताबड़तोड़ तरीके से निर्यात पर 40% शुल्क ठोक दिया फिर भी स्थानीय बाजार में फुटकर में प्याज के दाम आज₹80 पहुंच रहे हैं। और मतदान के पहले 17 नवंबर के पहले तैय माने ने प्याज ₹120 पार कर जाएगी।