24hnbc न्यूज़ नेशन का यह चैनल हो गया बंद
Saturday, 28 Oct 2023 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 29 अक्टूबर 2023।
मीडिया इंडस्ट्री पूरी तरह से अनिश्चितता से भरी है। यहां कब क्या हो जाएगा कोई नहीं जानता। कभी दर्जनों लोगों को एक झटके में नौकरी से निकाल दिया जाता है, तो कभी चैनल ही एक झटके में बंद कर दिया जाता है।
बड़ी ख़बर नैशनल न्यूज़ चैनल न्यूज़ नेशन से आ रही है। चैनल का बिहार-झारखंड रीजनल चैनल बंद हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कल 27 अक्टूबर दिन शुक्रवार को मैनेजमेंट ने मीटिंग के बाद चैनल को बंद करने का ऐलान भी कर दिया। ख़बर सुनते ही चैनल में हड़कंप मच गया। चैनल में काम करने वाले 25 से ज्यादा पत्रकार जिसमें ब्यूरो अलग है उन्हें भविष्य की चिंता सताने लगी। जाहिर है अगर न्यूज़ नेशन जैसे ब्रांड का चैनल बंद हो जाए तो बाकी रीजनल चैनलों का क्या होगा समझा जा सकता है।
अब इस चैनल में काम करने वाले पत्रकार कहां जाएंगे क्या करेंगे ये फिलहाल मैनेजमेंट को तय कर करना है लेकिन इतना तो तय है कि एक झटके से चैनल के बंद होने का ऐलान ने दर्जनों पत्रकारों की दीवाली ज़रूर काली कर दी है।